Women's Asia Cup 2022: श्रीलंका से भारत का मैच आज, ये हो सकती है Playing 11

महिला एशिया कप 2022 में आज दोपहर 1 बजे से भारत (India Women) और श्रीलंका (Sri Lanka Women) के बीच मैच खेला जाएगा. 

महिला एशिया कप 2022 में आज दोपहर 1 बजे से भारत (India Women) और श्रीलंका (Sri Lanka Women) के बीच मैच खेला जाएगा. 

author-image
Chirag Sukhija
New Update
Ind Women vs SL Women

Ind Women vs SL Women( Photo Credit : File Photo)

Women's Asia Cup 2022: मेन एशिया कप 2022 के बाद अब विमेन एशिया कप 2022 का आगाज होने जा रहा है. महिला एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला आज सुबह मेजबान बांग्लादेश (Bangladesh Women) और थाईलैंड (Thailand Women) के बीच खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश महिला टीम ने थायलैंड महिला टीम को 9 विकेट से आसानी से हराकर जीत के साथ शुरुआत की. इसके बाद अब आज दोपहर 1 बजे से भारत (India Women) और श्रीलंका (Sri Lanka Women) के बीच मैच खेला जाएगा. 

Advertisment

महिला एशिया कप में भारत सबसे सफल टीम
आपको बता दें कि विमेंस एशिया कप में भारतीय टीम सबसे सफल टीम हैं. 7 बार खेले गए महिला एशिया कप में से 6 बार भारत ये खिताब अपने नाम करने में सफल रहा है. इसके अलावा पिछली बार बांग्लादेश नें अपना पहला एशिया कप टाइटल जीता था. 

साल 2004-  विजेता भारत

साल 2005- विजेता भारत

साल 2006 - विजेता भारत

साल 2008- विजेता भारत

साल 2012- विजेता भारत

साल 2016 - विजेता भारत

साल 2018 -विजेता बांग्लादेश - उप विजेता भारत

ये भी पढ़ें: Women's Asia Cup 2022 : ऐसा रहा है महिला एशिया कप का इतिहास, भारत है सबसे आगे

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (C), ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़

श्रीलंका टीम: चमारी अथापथु (C), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता माडवी, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), इनोका रणवीरा, अमा कंचना, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी

ये भी पढ़ें: Women's Asia Cup: फिर भारत-पाक की भिड़ंत, इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

महिला एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड

हरमनप्रीत (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, केपी नवगीरे

रिजर्व खिलाड़ी-
तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर

ind-vs-sl Women's Asia Cup India Playing 11 IND VS SL Live asia cup live Women's Asia Cup 2022 india women playing 11 India women vs Sri Lanka women ind women vs sl women women asia cup live sri lanka playing 11 probable playing 11 expected playing 11
      
Advertisment