'टोक्यो ओलम्पिक में भारत की यात्रा एवं उम्मीदें' विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार 3 जुलाई

टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत की यात्रा एवं उम्मीदें विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय-मणिपुर के द्वारा फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के तकनीकी सहयोग से 3 जुलाई को आयोजित होगी.

टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत की यात्रा एवं उम्मीदें विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय-मणिपुर के द्वारा फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के तकनीकी सहयोग से 3 जुलाई को आयोजित होगी.

author-image
Shailendra Kumar
New Update
National webinar on India journey and hopes in Tokyo Olympics

राष्ट्रीय वेबिनार: 'टोक्यो ओलम्पिक में भारत की यात्रा एवं उम्मीदें'( Photo Credit : IANS)

टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत की यात्रा एवं उम्मीदें विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार (India journey and hopes in Tokyo Olympics) का आयोजन राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय-मणिपुर के द्वारा फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के तकनीकी सहयोग से 3 जुलाई को आयोजित होगी. इस वेबिनार का उदघाटन केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू करेंगे. इस वेबिनार में विश्वविद्यालय के कुलपति पूर्व (आईएएस) आरसी मिश्रा वेबिनार की रुपरेखा प्रस्तुत करेंगे. जबकि पद्म विभूषण, द्रोणाचार्य एवं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.

Advertisment

यह भी पढ़ें : मृत आदमी हुआ जिंदा, पत्नी से दोबारा करेगा शादी, इस शख्स के ऊपर बन चुकी है फिल्म

इस आशय की जानकारी देते हुए आयोजन सचिव प्रोफेसर आर. सुब्रमण्यम ने बताया की वेबिनार में अभी तक की ओलंपिक में भारत की यात्रा और टोक्यों ओलंपिक में भारत की उम्मीदें विषय पर देश के जाने माने शिक्षाविद,कोच और खिलाड़ी अपने विचार रखेंगे.

यह भी पढ़ें : पुरानी सोच छोड़ जटिलता और चुनौतियों से हमें निपटना है: सेना प्रमुख

लैशराम श्याम कुमार उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से अपने विचार रखेंगे
इनमें प्रमुख हैं पदमश्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित भारोत्तोलन खिलाडी एन कुंजरानी देवी, विश्व विजेता लंबी कूद एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज, पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन वी. भास्करन, नेशनल कोचिंग अकादमी मलेशिया के उपाध्यक्ष डॉ. लिम बॉन होइ, राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर आर. सुब्रमण्यम एवं रजिस्ट्रार लैशराम श्याम कुमार उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से अपने विचार रखेंगे.

यह भी पढ़ें : स्तन कैंसर के मरीज करें ये योगासन, जल्द ठीक होने में मिलेगी मदद

वेबिनार के दूसरे सत्र में एआईयू के पूर्व सचिव डॉ. गुरदीप सिंह, मानव रचना के कार्यकारी उप कुलपति प्रोफेसर गुलशन लाल खन्ना, ओलंपिक की मनोवैज्ञानिक सलाहकार सुश्री संजना किरण, एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज, द्रोणाचार्य अवार्डी एथलेटिक्स कोच नागापुरी रमेश, स्वर्णिम गुजरात खेल विश्विधायालय के पूर्व कुलपति जतिन सोनी टोक्यों ओलंपिक खेल -2021 के विषय में अपने विचार साझा करेंगे.

HIGHLIGHTS

  • टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत की यात्रा एवं उम्मीदें विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
  • राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय-मणिपुर में तकनीकी सहयोग से 3 जुलाई को आयोजित होगी
  • इस वेबिनार का उदघाटन केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू करेंगे
टोक्यो ओलम्पिक National webinar tokyo-olympics-2020 India journey and hopes in Tokyo Olympics tokyo-olympics टोक्यो ओलम्पिक समाचार राष्ट्रीय वेबिनार tokyo-olympics-2021
      
Advertisment