/newsnation/media/media_files/2025/03/11/MF2rgNmSuqFqsDcbTWYQ.jpg)
WPL 2025 Top 5 Most Sixes and Fours WPL 2025
WPL 2025: भारत में इस समय क्रिकेट का जबरदस्त माहौल है. एक तरफ जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया, वहीं वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) का रोमांच भी अपने चरम पर है. 11 मार्च को WPL का 20वां और इस लीग के लीग स्टेज का आखिरी मैच RCB और MI के बीच खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं, आइए जानते हैं WPL 2025 में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में.
WPL 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप-5 खिलाड़ी
- एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स) - 7 मैच, 17 छक्के
- शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) - 8 मैच, 16 छक्के
- चिनले हेनरी (मुंबई इंडियंस) - 7 मैच, 15 छक्के
- ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 7 मैच, 12 छक्के
- एलिस पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 7 मैच, 10 छक्के
WPL 2025 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाली टॉप-5 खिलाड़ी
- नताली सिवर (मुंबई इंडियंस) - 7 मैच, 61चौके
- मेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स) - 8 मैच, 43 चौके
- बेथ मूनी (गुजरात जायंट्स) - 8 मैच, 36 चौके
- एलिस पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 7 मैच, 35 चौके
- शेफाली वर्मा(दिल्ली कैपिटल्स) - 8 मैच, 34 चौके
भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा?
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें, तो चौकों की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ीयों में से शेफाली वर्मा शामिल हैं. वहीं, छक्कों की लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा और ऋचा घोष जगह बनाने में कामयाब रही हैं. विदेशी खिलाड़ियों का इस सीजन में दबदबा दिख रहा है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी भी किसी से पीछे नहीं हैं.
WPL 2025 के मुकाबले अब और ज्यादा रोमांचक होते जा रहे हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले मैचों में कोई और खिलाड़ी इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाती है या नहीं.