IPL 2023 : कोहली का ये रूप देखा क्या, अब जीतेंगे पहला आईपीएल

Virat Kohli IPL 2023 : आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. दिसंबर के आखिरी हफ्ते में यानी 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) होगा.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
virat kohli in ipl 2023 indian premier league 2023 ipl mini auction

virat kohli in ipl 2023 indian premier league 2023 ipl mini auction( Photo Credit : News Nation Team )

Virat Kohli IPL 2023 : आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. दिसंबर के आखिरी हफ्ते में यानी 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) होगा, जिसके बाद से सभी टीमों की रूपरेखा सामने आ जाएगी. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी तैयारियां जोरों शोरों पर ला दी हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) का नया रूप देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो आईपीएल की ट्रॉफी उनसे अब दूर नहीं है.

Advertisment

यह भी पढ़ें -  IPL 2023 : Mini Auction में इस खिलाड़ी के पीछे भागेंगे धोनी, लगा देंगे पूरी जान

विराट कोहली (Virat Kohli) ने शेयर किया वीडियो

दरअसल विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया पर जिम में पसीना बाहते हुए अपने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनके रूप को देखकर हर एक फैंस यही बात कर रहा है कि आईपीएल (IPL 2023) की पहली ट्रॉफी बेंगलुरु (RCB) इस सीजन जीत ही जाएगी. साल 2008 से विराट कोहली बेंगलुरु के साथ जुड़े हुए हैं. हर बार ट्रॉफी के पास आते ही रह जाते हैं. इस बार चाहेंगे कि सपना उनका पूरा हो जाए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

यह भी पढ़ें - IPL 2023 : Mini Auction से पहले आई बड़ी खबर, श्रीसंत की हो सकती है वापसी!

आईपीएल 2022 सीजन की बात करें तो विराट कोहली ने अपनी कप्तानी को टाटा बाय-बाय बोल दिया था. जिसके बाद फाफ डुप्लेसिस को बेंगलुरु की कमान दी गई थी. हालांकि डुप्लेसिस की कप्तानी में बेंगलुरु की टीम इतना कुछ ज्यादा खास प्रदर्शन कर नहीं पाई. लेकिन अब उम्मीद है कि फिर से कोहली की वापस आई फॉर्म टीम के काम आएगी. आपको बता दें कि विराट कोहली का प्रदर्शन विश्व कप में शानदार रहा है. विश्व कप 2022 में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इसलिए विराट कोहली के फैंस उनकी इस स्पेशल फॉर्म का आईपीएल 2023 में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

HIGHLIGHTS

  • IPL 2023 की हो रहीं हैं तैयारियां
  • Kohli का खास रूप आया सामने
  • IPL Mini Auction पर है सभी की नजर

Source : Sports Desk

Ravindra Jadeja IPL 2023 IPL 2023 Media Rights आईपीए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 ipl 2023 punjab kings ipl 2023 rcb retention list ipl-2023 Virat Kohli IPL 2023 MS dhoni in IPL 2023
      
Advertisment