IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन से पहले टीम में शामिल किए 2 खतरनाक खिलाड़ी, LSG और गुजरात टाइटंस से किया ट्रेड

IPL 2026: आईपीएल 2026 के रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले मुंबई इंडियंस ने 2 बड़े ट्रेड किए हैं. MI ने लखनऊ सुपर जायंट्स से शार्दुल ठाकुर और गुजरात टाइटंस से शेरफान रदरफोर्ड को ट्रेड कर टीम में शामिल किया है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 के रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले मुंबई इंडियंस ने 2 बड़े ट्रेड किए हैं. MI ने लखनऊ सुपर जायंट्स से शार्दुल ठाकुर और गुजरात टाइटंस से शेरफान रदरफोर्ड को ट्रेड कर टीम में शामिल किया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Sherfane Rutherford Mumbai Indians

Sherfane Rutherford Mumbai Indians

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जबरदस्त ट्रेड मूड में है. मुंबई इंडियंस ने पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंड शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ ट्रेड किया. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के खूंखार बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया है.

Advertisment

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से शेरफान रदरफोर्ड को किया ट्रेड

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में शेरफान रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ की रकम देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया था. मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें 2.6 करोड़ में ही अपनी टीम में शामिल किया है. IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शेरफान रदरफोर्ड ने 13 मैचों में कुल 291 रन बनाए थे. उन्होंने 157 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.

यह भी पढ़ें: IND vs SA 1st Test: कोलकाता टेस्ट में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी को मौका मिलना तय

शेरफान रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी खेल चुके हैं. रदरफोर्ड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. शेरफान रदरफोर्ड ने अब तक आईपीएल के 23 मैचों में 137.37 की स्ट्राइक रेट से कुल 397 रन बनाए हैं. 

शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस से जुड़े

आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीफ 15 नवंबर है. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 2 बड़े खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है. कुछ ही देर पहले मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को ट्रेड किया था. शार्दुल को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ में टीम में शामिल किया है. शार्दुल ठाकुर पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचेंगे नया कीर्तिमान, बाबर आजम के बाद बनेंगे पहले एशियाई बल्लेबाज

Shardul Thakur sherfane rutherford mumbai-indians IPL 2026
Advertisment