/newsnation/media/post_attachments/images/2022/12/13/4hlrrh3rohit-sharma-ms-dhoni-ipl-afp625x30010august20-38.jpg)
rohit make plan to dhoni in ipl 2023 before ipl 2023 mini auction ( Photo Credit : Twitter)
IPL 2023 : आईपीएल 2023 में सभी की नजर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ मुंबई इंडियंस (MI) पर भी टिकी हुई हैं. क्योंकि यह 2 टीमें इस आईपीएल में सबसे सफल रही हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन बहुत ही शर्मनाक रहा था. ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इस सीजन धूम मचाना चाहेगी. वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए भी यह आखरी सीजन कप्तानी का हो सकता है. तो ऐसे में धोनी भी चाहेंगे कि जीत के साथ अंत किया जाए. लेकिन मुंबई इंडियंस उनको ऐसा करने से रोकेगी और उसकी वजह बनेंगे जसप्रीत बुमराह. जैसा आप जानते हैं कि मुंबई और चेन्नई की हमेशा से भिड़ंत फैंस के लिए रोमांच से भरी होती है. तो इस बार फिर तैयार हो जाइए आईपीएल के मनोरंजन के लिए.
यह भी पढ़ें: IPL 2023 : बुमराह दिलाएंगे मुंबई इंडियंस को इस साल आईपीएल खिताब, वजह है ये...
दरअसल हमने देखा है कि महेंद्र सिंह धोनी की ताकत बॉटम हैंड पर ज्यादा कारगर साबित होती है. ऐसे में धोनी अच्छी बॉलों पर भी शॉट्स लगा पाते हैं. लेकिन जसप्रीत बुमराह के परफेक्ट यॉर्कर के सामने महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला शांत नजर आता है. बुमराह पिछले कुछ महीनों से चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हैं और क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. हालांकि अब फिट हो चुके हैं. और वापसी के लिए तैयार हैं. ऐसे में रोहित शर्मा की कोशिश धोनी को रोकने की होगी. क्योंकि अगर धोनी को रोक लिया तो चेन्नई सुपर किंग्स को हारने से कोई नहीं रोक सकता.
यह भी पढ़ें: IPL 2023 : ऑक्शन में ये तीन खिलाड़ी निपटेंगे सस्ते में, कोई नहीं देगा भाव!
जैसा आप जानते हैं कि दोनों ही टीमें आपस में जब भी भिड़ती हैं तो जीत से कम में तैयार नहीं होती हैं. चाहे वो रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस हो या फिर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स हो. दोनों टीमों के लिए पिछले सीजन अच्छे नहीं रहे हैं. तो एक बार फिर से दोनों टीमें अपनी धाक आईपीएल के अंदर जमाना चाहेंगी.
Source : Shubham Upadhyay