IPL 2023 : प्रीति जिंटा की ये प्लानिंग आईपीएल में बादशाह को करेंगी पीछे!

IPL 2023 Punjab King Squad: आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 (IPL Mini Auction) दिसंबर को कोच्चि में हुआ.

author-image
Shubham Upadhyay
एडिट
New Update
pbks updates in ipl 2023 mini auction preity zinta

pbks updates in ipl 2023 mini auction preity zinta( Photo Credit : Twitter)

IPL 2023 Punjab King Squad: आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 (IPL Mini Auction) दिसंबर को कोच्चि में हुआ. इस ऑक्शन में वही हुआ जिसका अंदाजा था. आईपीएल इतिहास के कई रिकॉर्ड टूटे. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. 2 करोड़ से शुरू हुई बोली में सैम कुरेन के लिए मुंबई, राजस्थान, बेंगलुरु, चेन्नई ने जमकर बोली लगाई, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी. पंजाब ने सैम करन को 18.50 लाख में खरीदा. पंजाब किंग्स ने ऑक्शन में ओवरऑल 6 खिलाड़ियों को खरीदा. पंजाब ने सैम करन के अलावा पंजाब किंग्स ने सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विदव्ता कावेरप्पा, मोहित राठी और शिवम सिंह को अपने साथ जोड़ा.

Advertisment

आईपीएल 2023 के लिए पंजाब किंग्स के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कप्तान शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. शिखर धवन लेफ्ट हैंड बल्लेबाजी करते हैं और जॉनी बेयरस्टो राइट हैंड बल्लेबाजी करते हैं. ये दोनों खिलाड़ी शुरुआत से ही राइट हैंड और लेफ्ट हैंड का कॉम्बिनेशन बनाने में सफल होंगे. नबर तीन पर शाहरुख खान बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. नंबर चार पर सैम क्यूरन बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. नंबर पांच पर प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: MI के तरकश में कई 'खास' तीर, लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' नहीं चला तो बढ़ जाएगी मुश्किल

आईपीएल 2023 के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

  1. शिखर धवन
  2. जॉनी बेयरस्टो
  3. शाहरुख खान
  4. सैम करन
  5. प्रभसिमरन सिंह
  6. लियाम लिविंगस्टोन
  7. राज बावा
  8. राहुल चाहर
  9. कगिसो रबाडा
  10. हरप्रीत बराड़
  11. अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें: IPL 2023: तय हो गई लखनऊ की प्लेइंग इलेवन, इस खिलाड़ी ने बढ़ा दी चिंता!

पंजाब किंग्स की पूरी टीम:

शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षा, जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, अथर्व, हरप्रीत बरार, लियाम लिविंगस्टोन, राज बावा, ऋषि धवन, शाहरुख खान, अर्शदीप सिंह, बल्तेज ढांडा, कगिसो रबाडा, नाथन इलिस, राहुल चाहर, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वेथ कावेरप्पा और मोहित राठी. 

ipl 2023 auction live ipl 2023 auction live streaming Indian Premi Kane Williamson ipl 2023 ipl 2023 Probable Playing XI ipl-2023 indian premier league 2023 Indian Premier League 2023 Auction News indian premier league 2023 auction Delhi Capitals ipl 2023
      
Advertisment