/newsnation/media/post_attachments/images/2023/06/18/dhoni-ipl-pti-new-42.jpg)
ms dhoni ipl 2023 free time in field with his brother ( Photo Credit : Twitter)
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक वो नाम है जिस पर सभी फैंस आंख मूंदकर भरोसा करते हैं. धोनी जब टीम इंडिया के लिए खेला करते थे और जब क्रीज पर मौजूद रहते थे, सभी फैंस की उम्मीदें जिंदा रहती थीं. पता रहता था कि धोनी जब तक है तब तक टीम को कोई भी नहीं हरा सकता. अब धोनी ने संन्यास ले लिया है. हालांकि धोनी आईपीएल खेल रहे हैं. आईपीएल 2023 में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेता बने. जिसके बाद धोनी (MS Dhoni) अचानक से गायब हो गए. आप जानते ही हैं कि धोनी का नेचर ऐसा ही है कि वो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं. आपको बताते हैं कि धोनी आज कल कर क्या रहे हैं.
ये भी पढ़ें : Shardul Thakur Net Worth : IPL में मोटी सैलरी लेते हैं 'लॉर्ड' शार्दुल, सालाना कमाई जान उड़ जाएंगे होश
भाई के साथ हुई थी फोटो वायरल
अभी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की उनके भाई यानी नरेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो वायरल हुई थी. ये फोटो पहली बार अपने भाई के साथ आई है. जिसमें धोनी अपने खेतों में खड़े थे. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की धोनी इस समय खेतों में अपना समय बिता रहे हैं.
ये भी पढ़ें : लंदन में कीर्तन सुनने पहुंचे विराट-अनुष्का, फैंस के अतरंगी कमेंट हुए वायरल
अभी घुटनों का हुआ था सफल ऑपरेशन
इससे पहले आईपीएल के ठीक बाद धोनी के घुटनों का ऑपरेशन हुआ है. ऑपरेशन सफल रहा. डॉक्टर ने सलाह दी है कि कम से कम 3 से 4 महीने जिम से दूर रहें. इसलिए ये तो साफ है कि अभी धोनी जिम में नजर नहीं आएंगे. बगीचे में. खेतों में. फार्महाउस में धोनी (MS Dhoni) दिखाई देते रहेंगे. इससे पहले सोशल मीडिया पर सालों साल तक धोने का एक भी पोस्ट नहीं आता था.