IPL Record: ये हैं मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, देखें नंबर-1 पर है कौन

IPL Record: आईपीएल 2025 से पहले आइए आपको बताते हैं कि 5 ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास में आज तक सबसे अधिक रन किसने बनाए हैं.

IPL Record: आईपीएल 2025 से पहले आइए आपको बताते हैं कि 5 ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास में आज तक सबसे अधिक रन किसने बनाए हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
suryakumar-rohit-sharma sports news

suryakumar-rohit-sharma sports news

IPL Record: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 खिताब जीते हैं और ये पाचों ही खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए हैं. लेकिन, क्या आपको ये मालूम है की आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं? तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए...

Advertisment

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर

MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. तेंदुलकर ने आईपीएल में 91 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 118.62 की स्ट्राइक रेट और 32.48 के औसत से 2599 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 14 अर्धशतक आए.

अंबाती रायडू

मुंबई इंडियंस के पुराने खिलाड़ी अंबाती रायडू का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है. रायडू ने आईपीएल में मुंबई के लिए 136 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 123.36 की स्ट्राइक रेट और 24.39 के औसत से 2635 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक भी लगाए.

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के लिए तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं सूर्यकुमार यादव. SKY ने मुंबई के लिए 98 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 148.09 की स्ट्राइक रेट और 35.26 के औसत से 3033 रन बनाए हैं. सूर्या ने 2 शतक और 23 अर्धशतक भी लगाए. इतना ही नहीं उनके बल्ले से 336 चौके और 110 छक्के भी आए हैं.

कीरोन पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 211 मुकाबले खेले, जिसमें 147 की स्ट्राइक रेट और 28.78 के औसत से 3915 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतकीय पारी खेलीं. पोलार्ड एक पावर हिटर प्लेयर रहे, जिन्होंने 250 चौके और 258 छक्के भी लगाए.

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए हैं. हिटमैन ने मुंबई के लिए खेले गए 221 मैचों में 131 की स्ट्राइक रेट और 29.69 के औसत से 5731 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 36 अर्धशतक भी लगाए. उन्होंने 521 चौके और 245 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं कर सका

ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir: 'विराट और रोहित....', BGT हारने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये क्या बोल गए गौतम गंभीर

sports news in hindi cricket news in hindi IPL 2025 ipl ipl-updates ipl-news-in-hindi indian premier league Indian Premier League 2025 आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 इंडियन प्रीमियर लीग
      
Advertisment