IPL 2023 Mumbai Full Squad: आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में हुआ. मुंबई इंडियंस 20.55 करोड़ पर्स में राशि के साथ आईपीएल ऑक्शन में उतरी थी. मुंबई ने आईपीएल के 16वें सीजन का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा. ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) पर मुंबई इंडियंस ने बड़ा दांव लगाया. 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले कैमरून ग्रीन के लिए मुंबई, बेंगलुरु, और दिल्ली के बीच जंग हुई और मुंबई इंडियंस ने आखिर तक उनके लिए लड़ाई लड़ी. मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा.
यह भी पढ़ें: IPL Auction 2023: इन 4 खिलाड़ियों के लिए टीमों में दिखी जंग, 1 घंटे के भीतर लुटा दिए 68.25 करोड़
मुंबई ने ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे कैमरून ग्रीन पर खर्च कर दिए. इनके साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जाय रिचर्डसन भी टीम का हिस्सा बने. मुंबई ने रिचर्डसन को 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा. वहीं मुंबई ने अनुभवी गेंदबाज पीयूष चावल को भी 50 लाख रुपये में अपने टीम में शामिल किया. मुंबई ने राघव गोयल पर 20 लाख रुपये खर्च किए और टीम का हिस्सा बनाया. इसके अलावा शम्स मुलानी, नेहल वढेरा और डुआन जानेसन को 20-20 लाख रुपये में खरीदा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस में अब कैमरून ग्रीन किरोन पोलार्ड की जगह ले सकते हैं, क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखा सकते हैं.
पर्स बाकी राशि: 5 लाख रुपये
कुल खिलाड़ी स्लॉट उपलब्ध: 1
मुंबई इंडियंस टीम स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शोकीन, जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद अरशद खान, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, जसप्रीत बुमराह, कैमरून ग्रीन, जाये रिचर्ड्सन, कुमार कार्तिकेय, ट्रिस्टन स्टब्स, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, मुलानी, जेसन बेहरनडॉर्फ, नेहल वधेरा, विष्णु विनोद और राघव गोयल.
यह भी पढ़ें: IPL 2023 : कोहली को मिल गया ये अहम हथियार सस्ते में, मचेगी धूम!
HIGHLIGHTS
- मुंबई ने कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा
- पीयूष चावल पर खर्च किए 50 लाख
- मुंबई ने ऑक्शन में कुछ 6 खिलाड़ियों को खरीदा
Source : Sports Desk