IPL 2025: आईपीएल में 5 खिलाड़ियों की कप्तानी में खेल चुके हैं रोहित शर्मा, एक नाम देखकर आपको होगी हैरानी

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 21 मार्च से आगाज होगा. रोहित शर्मा एक बार फिर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे.

IPL 2025: आईपीएल 2025 का 21 मार्च से आगाज होगा. रोहित शर्मा एक बार फिर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे.

author-image
Roshni Singh
New Update
Rohit Sharma IPL

IPL 2025: आईपीएल में 5 खिलाड़ियों की कप्तानी में खेल चुके हैं रोहित शर्मा (Social Media)

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. टूर्नामेंट का 21 मार्च से आगाज होगा. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेला जाएगा. टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने उतरेगी, लेकिन रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियस की कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे, क्योंकि आईपीएल 2024 में एमआई ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंप दी थी. अब रोहित हार्दिक की कप्तानी में आईपीएल खेलते हैं. चलिए बताते हैं कि रोहित इससे पहले किन-किन खिलाड़ियों की कप्तानी में खेल चुके हैं.

IPL 2008-09 में वीवीएस लक्ष्मण-एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में खेले

Advertisment

आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था. तब डेक्कन चार्जर्स एक टीम थी. रोहित शर्मा ने इसी सीजन डेक्कन चार्जर्स के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की. इस सीजन ने रोहित वीवीएस लक्ष्मण की कप्तानी में खेले थे. इसके बाद आईपीएल 2009 में वो एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में के लिए खेले थे, तब डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल का खिताब जीता था. 

IPL 2011 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेले रोहित

आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया. तब मुंबई इंडियंस की कप्तानी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे. रोहित ने तेंदुलकर की कप्तानी में Mumbai Indians में अपना पहला सीजन खेला था.

IPL 2012 में हरभजन सिंह की कप्तानी में खेले हिटमैन

इसके बाद आईपीएल 2012 में हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली. इस सीजन रोहित ने हरभजन सिंह की कप्तानी में खेले थे. रोहित ने अपने शानदार प्रदर्शन से मुंबई की टीम में अपना एक नया मुकाम हासिल किया. 

IPL 2013 में रिंकी पोटिंग की कप्तानी में खेले

आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी में की जिम्मेदारी ऑस्ट्रलिया के पूर्व कप्तान रिंकी पोटिंग को सौंपी गई थी, लेकिन बीच सीजन में ही पोंटिन ने कप्तानी छोड़ दी. इसके बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का कप्तान बने और MI को सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियन बनाया.

IPL 2024 से हार्दिक की कप्तानी में खेल रहे हैं रोहित शर्मा

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम को कप्तान बनाया था. रोहित आईपीएल 2024 में हार्दिक की कप्तानी में खेले. अब IPL 2025 में भी रोहित हार्दिक की कप्तानी में ही खेलेंगे.

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: अगले सीजन से पहले शादी के बंधन में बंधा दिल्ली कैपिटल्स का पूर्व ऑलराउंडर

यह भी पढ़ें:  Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड का स्टार खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर, टीम ने रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

IPL 2025 ipl-news-in-hindi Rohit Sharma mumbai-indians
Advertisment