/newsnation/media/media_files/2025/04/21/LlwOyvH1UacuVBHj42Ey.jpg)
IPL 2025: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, आईपीएल में ये बड़ा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Most Player Of The Match Awards: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें टी20 क्रिकेट का मास्टर कहा जाता है. रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार 76 रनों की नाबाद पारी खेलकर रोहित ने सिर्फ मुंबई को जीत ही नहीं दिलाई, बल्कि आईपीएल में एक नया इतिहास भी रच दिया.
रोहित अब आईपीएल इतिहास में 20 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया था. ये उपलब्धि उनके कंसिस्टेंसी, अनुभव और क्लास का जीता-जागता सबूत है.
ये भी पढ़ें:IPL 2025: इन 3 खिलाड़ियों को बार बार नजरअंदाज कर रही है CSK, मौका मिला तो कर सकते हैं कमाल
रोहित की तूफानी वापसी
इस सीजन में अब तक संघर्ष कर रहे रोहित ने चेन्नई के खिलाफ पुराने अंदाज़ में वापसी की. उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए, जिसमें शानदार फ्लिक शॉट्स, पुल शॉट्स और स्मार्ट सिंगल-डबल्स देखने को मिले. वे इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में आए और शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया.
इस पारी के साथ ही रोहित ने अपनी फॉर्म में वापसी का संकेत दे दिया है. उनकी यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि इसने न सिर्फ मैच की दिशा बदली, बल्कि टीम के अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ाया.
20वीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब
इस जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि की हो रही है. आईपीएल में 20 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात होती है, और रोहित ने ये कर दिखाया. उन्होंने कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को इस लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा के बाद चौथे नंबर पर हैं विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी जिन्होने 19 और 18 बार ये खिताब अपने नाम किया है.
रैंक | खिलाड़ी का नाम | टीम | प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड्स |
---|---|---|---|
1 | AB डिविलियर्स | दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 25 |
2 | क्रिस गेल | कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब | 22 |
3 | रोहित शर्मा | डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस | 20 |
4 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 19 |
5 | महेन्द्र सिंह धोनी | चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट | 18 |
ये भी पढ़ें:IPL 2025: 'हम अगले सीजन में वापसी करेंगे', हार के बाद छलका धोनी का दर्द, मैच के बाद फैंस के लिए कही ये बात
ये भी पढ़ें:IPL 2025: सीएसके अभी भी कर सकती है प्लेऑफ में क्वालीफाई, धोनी की टीम को करना होगा ये मुश्किल काम