/newsnation/media/media_files/2025/02/17/qSHHUn64ARp1UwIYxKHd.jpg)
IPL 2025 mumbai indians full squad Photograph: (Social media)
IPL 2025: इंतजार खत्म हुआ और रविवार को आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी हो गया. लीग की शुरुआत 22 मार्च से होगी और टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपाक स्टेडियम में खेलेगी. बाकी टीमों की ही तरह मुंबई भी 14 लीग मैच खेलेगी. तो आइए आपको मुंबई के पूरे शेड्यूल के बारे में बताते हैं.
CSK के साथ IPL 2025 में अपना पहला मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस
IPL 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा. इसके अगले ही दिन डबल हेडर होना है. जहां, पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होना है, तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. ये मुकाबला चेन्नई के चेपाक स्टेडियम में खेला जाएगा.
.@MumbaiIndiansTN, get ready for the 𝙀𝙡 𝘾𝙡𝙖𝙨𝙞𝙘𝙤 💪
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 16, 2025
Paltan, நாங்க வரோம்! 👊#TATAIPL#MumbaiMeriJaan#MumbaiIndianspic.twitter.com/E1XLD4zLsC
एमआई का शेड्यूल
23 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
29 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइंट्स
31 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
04 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ
07 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी
13 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
17 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
20 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
23 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
27 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स
01 मई- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
06 मई – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइंट्स
11 मई- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
15 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
𝑵𝒂𝒈𝒂𝒓 𝒎𝒆𝒊𝒏 𝒅𝒉𝒊𝒏𝒅𝒐𝒓𝒂 𝒑𝒊𝒕𝒘𝒂 𝒅𝒐, 𝒎𝒂𝒎𝒂 🗣
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 16, 2025
🗓 𝗧𝗮𝘁𝗮 𝗜𝗣𝗟 𝟮𝟬𝟮𝟱 schedule aa gaya hai! #MumbaiMeriJaan#MumbaiIndians#TATAIPLpic.twitter.com/HoBuM6a8UT
IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड- जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजांफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत , राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर
ये भी पढ़ें: IPL 2025: CSK के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, लगा है बैन
ये भी पढ़ें: IPL 2025: इस दिन मैदान पर एक साथ उतरेंगे एमएस धोनी और रोहित शर्मा, इस सीजन 2 बार होगी MI और CSK की भिड़ंत