/newsnation/media/media_files/2025/02/16/GSKxfpltxNjyDgDSAzTL.jpg)
IPL 2025: इस दिन मैदान पर एक साथ उतरेंगे एमएस धोनी और रोहित शर्मा (Social Media)
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. 22 मार्च से आईपीएल 2025 की शुरुआत होगी. सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR vs RCB) के बीच खेला जाएगा. वहीं IPL 2025 का फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. इस सीजन कुल 74 मुकाबले 13 शहरों में खेले जाएंगे. वहीं इस बार चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच 2 मुकाबले खेला जाएंगे.
CSK के लिए इस दिन मैदान पर उतरेंगे एमएस धोनी
मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की कप्तानी संभालेंगे. पिछले सीजन दोनों टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया था, लेकिन इस सीजन दोनों टीमें खिताब जीतकर एक दूसरे से आगे निकलना चाहेंगी, क्योंकि एमआई और सीएसके दोनों ने ही 5-5 आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. एक बार फिर एमएस धोनी (MS Dhoni) सीएसके की जर्सी में खेलते नजर आएंगे. वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma)एक बार फिर बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे.
IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल:
- 23 मार्च, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- 28 मार्च, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 30 मार्च, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- 5 अप्रैल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 8 अप्रैल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
- 11 अप्रैल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 14 अप्रैल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
- 20 अप्रैल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- 25 अप्रैल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- 30 अप्रैल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
- 3 मई, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 7 मई, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 12 मई, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- 18 मई, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
𝑵𝒂𝒈𝒂𝒓 𝒎𝒆𝒊𝒏 𝒅𝒉𝒊𝒏𝒅𝒐𝒓𝒂 𝒑𝒊𝒕𝒘𝒂 𝒅𝒐, 𝒎𝒂𝒎𝒂 🗣
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 16, 2025
🗓 𝗧𝗮𝘁𝗮 𝗜𝗣𝗟 𝟮𝟬𝟮𝟱 schedule aa gaya hai! #MumbaiMeriJaan#MumbaiIndians#TATAIPLpic.twitter.com/HoBuM6a8UT
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
- 23 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- 29 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस
- 31 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- 4 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
- 7 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 13 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 17 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- 20 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- 23 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- 27 अप्रैल, मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
- 1 मई, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
- 6 मई, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस
- 11 मई, मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
- 15 मई, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
.@MumbaiIndiansTN, get ready for the 𝙀𝙡 𝘾𝙡𝙖𝙨𝙞𝙘𝙤 💪
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 16, 2025
Paltan, நாங்க வரோம்! 👊#TATAIPL#MumbaiMeriJaan#MumbaiIndianspic.twitter.com/E1XLD4zLsC