/newsnation/media/post_attachments/images/2023/01/02/ipl2023auctionretentionliveupdates-sixteennine-58.jpg)
ipl 2023 start on 1 april 2023 bcci ( Photo Credit : Twitter)
IPL 2023 Start Date : आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के बाद से ही इस लीग के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया था. आईपीएल ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में पसंद की जाने वाली टी20 लीग है. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि 2023 में जल्द ही ये शुरू हो. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लीग के शुरूआती दिन का पता चल गया है. हालांकि अभी बीसीसीआई की तरफ से कोई भी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन अगर इन रिपोर्ट्स को ठीक मानें तो फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. इस बार के सीजन में कई ऐसी सारी बातें हैं जो पहली बार होने जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: पिछले साल इन खिलाड़ियों का रहा दबदबा, इंडिया को बना सकते हैं चैंपियन!
पहले आपको रिपोर्ट्स के बारे में बताते हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2023 की शुरूआत 1 अप्रैल से होने जा रही है. ये लीग अप्रैल से शुरू होकर मार्च तक चलेगी. यानी फैंस के लिए इंतजार का समय अब ज्यादा दूर नहीं रह गया है. इस लीग में कुछ ऐसी बातें हैं जो पहली बार होने जा रही हैं. जैसे
यह भी पढ़ें - पंत IPL 2023 खेलेंगे या नहीं, मिल गया सवाल का जवाब!
- पहली बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे आईपीएल के मैच
- ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का नियम होगा लागू
- ग्रीन सैम कर्रन, बेन स्टोक्स का सभी को इंतजार
- महेंद्र सिंह धोनी के लिए हो सकता है आखिरी आईपीएल
- एक मैच घर में और एक मैच बाहर फॉर्मेट का वापस आना
- सिकंदर रज़ा पाकिस्तानी मूल खिलाड़ी का आईपीएल 2023 में होगा डेब्यू
- अमित मिश्रा और पीयूष चावला जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस बार खेलते हुए दिखाई देंगे
यह भी पढ़ें: Team India के इस गेंदबाज ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सहमे रहे बल्लेबाज
अभी तक आईपीएल के विनर के नाम
- सीजन 2008 - राजस्थान
- 2009- चेन्नई
- 2011 - चेन्नई
- 2012 - कोलकाता
- 2013 - मुंबई
- 2014 - कोलकाता
- 2015 - मुंबई
- 2016 - हैदराबाद
- 2017 - मुंबई
- 2018- चेन्नई
- 2019 - मुंबई
- 2020 - मुंबई
- 2021 - चेन्नई
- 2022 - गुजरात
Source : Sports Desk