logo-image

Mumbai Indians की टीम से जुड़ा ये बड़ा खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस आईपीएल सीजन 13 के लिए नेट्स पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. आईपीएल का पहला मैच 19 सितंबर को होने वाला है और इसी तारीख को रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग की तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाला है.

Updated on: 08 Sep 2020, 05:35 PM

नई दिल्ली:

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल सीजन 13 के लिए नेट्स पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. आईपीएल (IPL) का पहला मैच 19 सितंबर को होने वाला है और इसी तारीख को रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग की तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ होने वाला है. मुंबई इंडियन ने चार बार खिताब जीता है जबकि इस बार उसकी निगाहें जीत के पंजे पर होगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं क्योंकि उनकी टीम में एक और विदेशी खिलाड़ी जुड़ गया है.

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने की गेंदबाजों की नकल, क्या आप इन्हें पहचान सकते हैं?

ऑस्ट्रेलियाई के विस्टफोटक बल्लेबाज क्रिस लिन मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ गए हैं. मुंबई इंडियंस की टीम का क्वारंटीन वक्त खत्म हो गया है और टीम अब प्रैक्टिस कर रही है. बताया जा रहा है कि क्रिस लिन को भी पहले कुछ टेस्ट से गुजराना पड़ेगा उसके बाद उन्हें प्रैक्टिस करने की अनुमति मिलेगी. भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इस बार दुनिया की सबसे बड़ी लीग को यूएई में कराया जा रहा है. क्रिस लीन ने अभी तक आईपीएल के 41 मुकाबले खेले हैं जिससें 33.68 की औसत से 1280 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक ठोके हैं. क्रिस लीन ने साल 2012 में डेक्कन चाजर्स के साथ आईपीएल का आगाज किया था. 2014 से 2019 तक लीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था. मुंबई इंडियंस के साथ क्रिस लीन का ये पहला सीजन है.

यह भी पढ़ें ः बिग बैश लीग पर युवराज सिंह की नजर, अगले साल खेल सकते हैं!

इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस जुड़े थे. श्रीलंकाई के तेज गेंदबाज और आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनुभवी लसिथ मलिंगा ने अपना नाम नीजी कारणों से आईपीएल से वापस ले लिया है. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल का खिताब जीता है. पिछले साल फाइनल में मुंबई ने चेन्नई को खिताबी मुकाबले में 1 रन से हराया था. 2020 का पहला मैच में उसका चेन्नई के खिलाफ ही होना है.

19 सितंबर, मुबंई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, अबु धाबी
23 सितंबर, मुबंई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अबु धबी
28 सितंबर, मुबंई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई
1 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, अबु धाबी
4 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम हैदराबाद सनराइजर्स, शारजाह
6 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबु धाबी
11 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अबु धाबी
16 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अबु धाबी
18 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई
23 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, शारजाह
25 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबु धाबी
28 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई
31 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई
3 नवंबर, मुबंई इंडियंस बनाम हैदराबाद सनराइजर्स, शारजाह

ये है मुंबई इंडियंस की पूरी टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), दिग्विजय देशमुख, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, राहुल चाहर, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, शेरफने रदरफोर्ड, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, मिशेल मैक्लिनेगन, प्रिंस बलवंत राय सिंह, अनुकूल रॉय, इशान किशन.