Virat Kohli IPL 2023 : विराट कोहली की ये खास चाल बेंगलुरु को बनाएगी सरताज

Virat Kohli IPL 2023 : आईपीएल जब से शुरू हुआ है तभी से विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस यही इंतजार कर रहे हैं कि कोहली कब पहला आईपीएल (IPL) खिताब जीतेंगे.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
indian premier league 2023 virat kohli rcb news in ipl 2023

indian premier league 2023 virat kohli rcb news in ipl 2023( Photo Credit : Twitter)

Virat Kohli IPL 2023 : आईपीएल जब से शुरू हुआ है तभी से विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस यही इंतजार कर रहे हैं कि कोहली कब पहला आईपीएल (IPL) खिताब जीतेंगे. आईपीएल 2023 (IPL 2023) की बात करें तो विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल (IPL) अपने नाम करने के लिए खास प्लान तैयार किया है. जिसे जानकर आप यह कहेंगे कि हां इस बार कोहली (Kohli) सबसे अलग नजर आने वाले हैं. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विराट कोहली पिछले कुछ महीने से जिस तरीके का अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में प्रदर्शन कर रहे हैं, अब वह प्लान आईपीएल में भी लागू करेंगे.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma की T20I में ऐसी रही है कप्तानी, फिर भी छिन जाएगी?

ये है खास प्लान

आपको बताते हैं कि प्लान क्या है. दरअसल आपने देखा होगा कि विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय मैचों में जहां 1 शतक के लिए तरस रहे थे. वहां अब लगभग हर मैच में उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं. उसकी वजह यह है कि विराट कोहली शुरुआत से ही अपना बेट खोलना शुरू कर देते हैं. यानी पहले जहां वह अपनी निगाहें जमाने के लिए बॉल का सम्मान करते थे लेकिन अब वह आक्रमण रूप में आकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसका फायदा उनको उनके बल्लेबाजी में मिला है.

यह भी पढ़ें - IPL 2023 : Mini Auction से पहले आई बड़ी खबर, श्रीसंत की हो सकती है वापसी!

आक्रामक रूप दिलाएगा आईपीएल

ऐसे में आईपीएल 2023 के सीजन में हमें विराट कोहली का ही आक्रामक रूप दिखाई दे सकता है. और ये आईपीएल में विपक्षी गेंदबाजों के लिए खबर अच्छी नहीं है. क्योंकि विराट कोहली अब किसी को छोड़ने वाले नहीं हैे. उम्मीद करते हैं कोहली का आईपीएल जीतने का सपना इस सीजन पूरा होगा और विराट कोहली के फैंस उन्हें ट्रॉफी उठाते हुए जरूर देखेंगे. कोहली के लिए ये समय भी ठीक है. क्योंकि उनकी फॉर्म इस समय धांसू है.

Ravindra Jadeja IPL 2023 ipl 2023 Most Expensive Players Kane Williamson release ipl 2023 Kane Williamson ipl 2023 Wanindu Hasaranga ipl 2023 IPL 2023 Ishan Kisha ipl 2023 rcb retention list ipl-2023 Virat Kohli IPL 2023 ipl 2023 rcb Released players list
      
Advertisment