IPL 2023 : Suryakumar Yadav का ये प्लान जानकर आप हो जाएंगे हैरान, टीम इंडिया के साथ मुंबई की बल्ले-बल्ले

Suryakumar Yadav IPL 2023 : टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शानदार पारियां खेली.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
indian premier league 2023 suryakumar yadav is hero in ipl 2023

indian premier league 2023 suryakumar yadav is hero in ipl 2023( Photo Credit : Twitter)

Suryakumar Yadav IPL 2023 : टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शानदार पारियां खेली. हालांकि टीम इंडिया ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के रन बनाने से टीम राहत भरी सांस ली है. आज बात करते हैं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के खास प्लान के बारे में जो उन्होंने टीम इंडिया के लिए और मुंबई इंडियंस के लिए बना रखा है. आईपीएल 2023 शुरू होने में बस कुछ ही महीने बचे हैं. दिसंबर के आखिरी हफ्ते में मिनी ऑक्शन होता हुआ नजर आएगा और उसके बाद काउंटडाउन आईपीएल का शुरू हो जाएगा.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma की T20I में ऐसी रही है कप्तानी, फिर भी छिन जाएगी?

अगर प्लान की बात करें तो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस समय बेखौफ होकर बल्लेबाजी करने में विश्वास रख रहे हैं. जहां वह पहले शुरुआत में 1 से 2 ओवर आराम से निकालते थे. लेकिन अब शुरुआत से पहली बॉल पर ही आक्रामक शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ये ही सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) की ताकत बनी है. जितना यह खिलाड़ी बेखौफ होकर खेलेगा उतना सामने वाला गेंदबाज डर खाएगा और अपनी लाइन लेंथ दोनों से ही हाथ धो बैठेगा.

यह भी पढ़ें - IPL 2023 : Mini Auction से पहले आई बड़ी खबर, श्रीसंत की हो सकती है वापसी!

सूर्यकुमार यादव की यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए तो अच्छी बात है. वहीं उनकी टीम आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी बड़ी खबर है. रोहित शर्मा चाहेंगे कि अगले सीजन तक सूर्यकुमार यादव ऐसे ही बेखौफ होकर खेलते रहे और मुंबई का पिछले 2 साल का सूखा ट्रॉफी जीतने का खत्म हो. हालांकि सूर्यकुमार यादव को इस बात का भी ध्यान रखना है कि अपनी फिटनेस को बरकरार रखना है. अगर चोटिल हो गए तो समस्या बहुत ज्यादा हो जाएगी.

Ravindra Jadeja IPL 2023 ipl 2023 Most Expensive Players Kane Williamson release ipl 2023 Kane Williamson ipl 2023 ipl 2023 punjab king Wanindu Hasaranga ipl 2023 ipl 2023 rcb retention list ipl-2023 ipl 2023 rcb Released players list Virat Kohli IPL 2023
      
Advertisment