IPL 2023: आईपीएल से पहले ही MI की खुशी का ठिकाना नहीं, रोहित भी हैरान

पांच बार की आईपीएल चैंपियन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में काफी निराशाजनक रहा था.

पांच बार की आईपीएल चैंपियन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में काफी निराशाजनक रहा था.

author-image
Satyam Dubey
New Update
Mumbai Indians

Mumbai Indians ( Photo Credit : File Photo)

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की जारी कर दी है. मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है, जिससे कि मुंबई इंडियंस के खुशी का ठिकाना नहीं है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि पांच बार की आईपीएल चैंपियन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2022 में काफी निराशाजनक रहा था. लेकिन आईपीएल 2023 से पहले टीम के एक खिलाड़ी की फॉर्म को देखकर मुंबई इंडियंस की उम्मीद काफी बढ़ गई होगी. 

Advertisment

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री और मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव हैं. सूर्यकुमार यादव का इस वक्त जिस लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईपीएल मुंबई इंडियंस एक बार फिर चैंपियन बनने की दावेदारी ठोक सकती है. आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार को रिटेन किया है. अब आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव से ऐसी ही तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद कर रही होगी. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: लास्ट बॉल पर विकेट चटकाने वाले धाकड़ बॉलर, ये नाम कर देगा हैरान

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक जड़ा है. सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक की वजह से टीम इंडिया न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराने में सफल हुई है. सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 217.65 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 111 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले. सूर्या ने जिस तरह से आज पारी खेली है. ऐसी ही पारी अगर आईपीएल में खेल जाते हैं तो मुंबई इंडियंस एक बार फिर ताल ठोक सकती है. 

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma की T20I में ऐसी रही है कप्तानी, फिर भी छिन जाएगी?

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी है, लेकिन आईपीएल 2022 जिस तरह से टीम के लिए रहा, मुंबई इंडियंस कभी भी याद नहीं रखना चाहेगी. क्योंकि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस आखिरी पायदान पर थी. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस 14 मुकाबले खेली थी. इस दौरान सिर्फ चार मुकाबलों में टीम को जीत नसीब हुई थी. जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. 

ipl-2023 SURYAKUMAR YADAV Surya mini auction indian premier league 2023 Suryakumar Yadav ipl
      
Advertisment