IPL 2023 : ऑक्शन टेबल पर होंगे धोनी,फ्लेमिंग के साथ आएंगे नजर!

Dhoni IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों के साथ बीसीसीआई (BCCI) की भी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
indian premier league 2023 dhoni in ipl 2023

indian premier league 2023 dhoni in ipl 2023( Photo Credit : Twitter)

Dhoni IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों के साथ बीसीसीआई (BCCI) की भी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. आईपीएल 2023 तो अगले साल है लेकिन इसके लिए मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) 23 दिसंबर के दिन कोच्चि में होगा. इस दिन के बाद सभी टीमों की रूपरेखा सामने आ जाएगी. मुंबई (MI) और चेन्नई (CSK) जिनके दो पिछले सीजन अच्छे नहीं गए थे, दोनों के कप्तान चाहेंगे कि टीन फिर से वापस से ट्रैक पर आ जाए. और उसके लिए धोनी ने अपनी कमर कस ली है.

Advertisment

यह भी पढ़ें - IPL 2023 : पिछले सीजन इन तीन खिलाड़ियों ने मारे थे सबसे ज्यादा छक्के, जानें धोनी का नंबर

मिनी ऑक्शन में होंगे धोनी

मीडिया रिपोर्ट हैं कि आईपीएल के मिनी ऑक्शन के दिन महेंद्र सिंह धोनी टेबल पर बोली लगाते हुए नजर आ सकते हैं. यानी धोनी खुद डिसाइड करेंगे कि किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाए और किसे नहीं. अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा कि धोनी, फ्लेमिंग के साथ ऑक्शन की टेबल पर होंगे. हालांकि पिछले सीजन मेगा ऑक्शन में भी ऐसी खबरें सामने आई थी लेकिन धोनी हमें नजर नहीं आए थे.

यह भी पढें - Women'S IPL: वीमेंस आईपीएल के लिए BCCI जल्द जारी करेगी टेंडर, इतने का होगा बेस प्राइज

चेन्नई की बहुत हैं कमजोरियां

चेन्नई की बात करें तो चेन्नई को एक अच्छे ऑलराउंडर की जरूरत है. साथ में अपनी तेज गेंदबाजी को भी मजबूत करने की जरूरत है. धोनी की नजर में बेन स्टोक्स के साथ केन भी होंगे, जो कि टीम को बल्लेबाजी में एक अच्छा अनुभव देते हैं. देखने वाली बात होती है कि चेन्नई सुपर किंग्स किस स्ट्रेटजी जी के साथ इस मिनी ऑक्शन में जाती है. लेकिन धोनी यही चाहेंगे कि उनकी कप्तानी का आखिरी आईपीएल है, टीम को जीत के साथ अलविदा कहा जाए.

ipl 2023 retained player list ipl 2023 Most Expensive Players Kane Williamson release ipl 2023 Kane Williamson ipl 2023 ipl 2023 csk retention player list ipl 2023 rcb retention list ipl 2023 released player lis ipl-2023 ipl 2023 rcb Released players list
      
Advertisment