/newsnation/media/post_attachments/images/2022/12/08/34-8-11.jpg)
indian premier league 2023 dhoni can play next ipl csk( Photo Credit : Twitter)
MS Dhoni IPL 2023 : आईपीएल 2023 (IPL 2023) शुरू होने में भी कुछ समय बाकी है. हालांकि सभी टीमें प्लान पर काम करना शुरू कर चुकी हैं. आईपीएल 2023 सीजन को फैंस हमेशा याद रखना चाहेंगे क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए इस सीजन को आखरी बताया जा रहा है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स ऐसी सामने आ रही है जिन पर विश्वास किया जाए तो पता चलेगा कि धोनी (Dhoni) का ये आखिरी सीजन नहीं है. बल्कि 2024 में भी हमें वह खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इस खबर को पढ़ कर धोनी के फैंस खुश होंगे.
धोनी अभी दिखेंगे आईपीएल में
दरअसल धोनी के करीबियों से पता चला है कि धोनी अभी 2 से 3 साल आईपीएल खेलने के बारे में सोच रहे हैं. वह इसलिए क्योंकि उनकी फिटनेस अभी जबरदस्त है और किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैचों का कोई दबाव भी उनके ऊपर नहीं है.
यह भी पढ़ें - IPL 2023 : हार्दिक की नजर दूसरी IPL टॉफी पर, मुंबई-चेन्नई को दे पाएंगे मात!
ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी हमें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं. अगर ये मीडिया रिपोर्ट्स सभी ठीक हुए तो धोनी के फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी क्योंकि फैंस हमेशा धोनी को आईपीएल में खेलते हुए देखना चाहते हैं.
धोनी हैं बादशाह
धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को हर वह सफलता दिलाई है जो एक किसी टीम का सपना होता है. आने वाले सीजन में धोनी एक बार फिर से अपनी टीम को आईपीएल की विजेता बनाना चाहेंगे और मुंबई की बराबरी करना चाहेंगे. हालांकि देखने वाली बात होती है कि किस तरीके से धोनी अपने क्रिकेट करियर को आगे ले जाते हैं.