IPL 2023 : अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे या नहीं, मुंबई के मैनेजमेंट ने किया साफ!

Arjun Tendulkar IPL 2023 : आईपीएल 2023 (IPL 2023) में एक बार फिर से सभी आईपीएल फैंस की नजर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पर जा टिकी है.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
indian premier league 2023 arjun tendulkar will play in ipl 2023

indian premier league 2023 arjun tendulkar will play in ipl 2023( Photo Credit : Twitter)

Arjun Tendulkar IPL 2023 : आईपीएल 2023 (IPL 2023) में एक बार फिर से सभी आईपीएल फैंस की नजर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पर जा टिकी है. क्योंकि वहां सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का डेब्यू हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि मुंबई मैनेजमेंट इस सीजन अर्जुन (Arjun Tendulkar) को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की राय बना रहा है. अगर ऐसा होता है तो सभी फैंस का 2 साल का इंतजार पूरा हो जाएगा. क्योंकि आईपीएल 2022 से ही फैंस अर्जुन (Arjun Tendulkar) के मैदान पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisment

यह भी पढ़ें - IPL 2023 : हार्दिक की नजर दूसरी IPL टॉफी पर, मुंबई-चेन्नई को दे पाएंगे मात!

अर्जुन तेंदुलकर की है डिमांड

सभी आईपीएल फैंस देखना चाहते हैं कि अर्जुन तेंदुलकर किस तरीके का प्रदर्शन करते हैं. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने अर्जुन को अपने साथ जोड़ा था. हालांकि एक भी मैच सीजन में अर्जुन नहीं खेल पाए थे. टीम का प्रदर्शन भी बेहद शर्मनाक रहा था. अब जब मैनेजमेंट की तरफ से ऐसी खबर आ रही हैं तो फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें - IND vs BAN : टीम इंडिया की एक गलती पड़ सकती है भारी, वर्ल्ड कप से पहले सुधारनी होगी

सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं

सोशल मीडिया पर भी अर्जुन के लिए काफी सपोर्ट पिछले सीजन देखा गया था. और इस सीजन भी अर्जुन तेंदुलकर शुरुआत से छाए हुए हैं. उम्मीद करते हैं ना सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए बल्कि अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में भी अपनी जगह बना लेंगे. क्योंकि टीम इंडिया को एक लेफ्ट आर्म पेसर की जरूरत है. और अर्जुन तेंदुलकर उसको पूरा कर सकते हैं. हालांकि आईपीएल 2023 उनके लिए कड़ी परीक्षा होने वाला है.

यह भी पढ़ें - IPL 2023 : हार्दिक की नजर दूसरी IPL टॉफी पर, मुंबई-चेन्नई को दे पाएंगे मात!

मुंबई करेगी वापसी

मुंबई की बात करें तो साल 2022 में टीम का खेल एकदम ही बेकार रहा था. टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी. इस सीजन रोहित की कप्तानी में टीम वापस से अपनी लय को हासिल करना चाहेगी. लेकिन रास्ता बेहद ही मुश्किल है. 

ipl 2023 retained player list ipl 2023 csk released player list ipl 2023 Most Expensive Players Kane Williamson release ipl 2023 Kane Williamson ipl 2023 ipl 2023 released player list ipl 2023 rcb retention list ipl-2023 ipl 2023 rcb Released players list
      
Advertisment