/newsnation/media/post_attachments/images/2022/12/19/34-25-94.jpg)
indian premier league 2023 after dhoni what in ipl 2023( Photo Credit : Twitter)
MS Dhoni IPL 2023 : आईपीएल 2023 चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए आखरी आईपीएल होने जा रहा है. इसके बाद धोनी (Dhoni) हमें पीली जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आएंगे. इसलिए धोनी की पूरी कोशिश है कि यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बार फिर से आईपीएल (IPL 2023) की ट्रॉफी दिलावाई जाए. सीजन कैसा जाता है ये अलग बात है. लेकिन धोनी एक सवाल चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जरूर छोड़कर चले जाएंगे. वो ये है कि धोनी की भरपाई कौन सा खिलाड़ी करेगा.
यह भी पढ़ें: IPL 2023 : बुमराह दिलाएंगे मुंबई इंडियंस को इस साल आईपीएल खिताब, वजह है ये...
रविंद्र जडेजा हुए फेल
पिछले सीजन टीम मैनेजमेंट ने रविंद्र जडेजा पर दांव खेला था. जो कि बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ. टीम को आधे सीजन में ही महेंद्र सिंह धोनी को वापस से कप्तान बनाना पड़ा. हालांकि तब तक देर हो गई थी और धोनी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. अब जब धोनी का ये आखिरी सीजन है तो फिर इसके बाद कप्तानी कौन करेगा. यह टीम मैनेजमेंट को डिसाइड करना है. आने वाला मिनी ऑक्शन टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: IPL 2023 : ऑक्शन में ये तीन खिलाड़ी निपटेंगे सस्ते में, कोई नहीं देगा भाव!
केन विलियमसन हैं बेस्ट ऑप्शन
ऑक्शन में टीम की नजर केन विलियमसन के ऊपर है. हालांकि दूसरी टीम में केन को टारगेट कर रही हैं. तो हो सकता है पर्स लिमिट की वजह से केन को चेन्नई के साथ नहीं जुड़ पाएं. लेकिन अगर केन चेन्नई के साथ जुड़ जाते हैं तो आने वाले दो या तीन सीजन तक यह सवाल उठना बंद हो जाएगा. केन के पास कप्तानी का अनुभव तो है ही, साथ में बल्लेबाजी भी जबरदस्त करते हैं. गायकवाड भी तब तक तैयार हो जाएंगे. या फिर हो सकता है कोई एक और खिलाड़ी इन सीजनों में टीम के साथ जुड़ जाए, जो महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले सकता हो. पर इतना तो पक्का है कि धोनी के जैसे कोई और दूसरा शायद ही मिल पाए.