IPL 2023 : मिनी ऑक्शन से पहले धोनी ने किया अपने फैंस को निराश!

CSK IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए 2 दिन बाद मिनी ऑक्शन होना है. सभी फैंस की नजर अपनी टीमों पर है कि किस खिलाड़ी को जोड़ने में सफल हो पाती हैं.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
dhoni news in ipl 2023 mini auction csk

dhoni news in ipl 2023 mini auction csk( Photo Credit : Twitter)

CSK IPL 2023 : आईपीएल 2023 के लिए 2 दिन बाद मिनी ऑक्शन होना है. सभी फैंस की नजर अपनी टीमों पर है कि किस खिलाड़ी को जोड़ने में सफल हो पाती हैं. कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स थीं कि ऑक्शन में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी ऑक्शन टेबल पर नजर आएंगे. लेकिन एक बड़ी अपडेट इससे जुड़ी सामने आई है. और उसे जानकर फैंस निराश हो सकते हैं. दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि धोनी 23 दिसंबर के दिन किसी कार्यक्रम में व्यस्त हैं. जिसकी वजह से ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. अगर धोनी ऑक्शन में होते तो ऐसा पहली बार था कि धोनी आईपीएल ऑक्शन में नजर आते.

Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2023 : बुमराह दिलाएंगे मुंबई इंडियंस को इस साल आईपीएल खिताब, वजह है ये...

ये है मामला

कोच स्टेमिंग फ्लेमिंग के साथ बोली लगाते हुए दिखाई देते. पर अब ऐसा नहीं होगा. जैसे कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल है. सभी फैंस चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अपना सफर जीत के साथ खत्म करें. ऐसा हो पाता है या नहीं यह तो खैर अगले सीजन पता चल ही जाएगा. लेकिन आने वाले मिनी ऑक्शन में धोनी पर सभी की नजरें हैं. टीम को अपनी कमजोरी के अनुसार ट्रेड करना होगा.

ह भी पढ़ें: IPL 2023 : ऑक्शन में ये तीन खिलाड़ी निपटेंगे सस्ते में, कोई नहीं देगा भाव!

लीग में चेन्नई की कमजोरी की बात करें तो टीम को अपने साथ तेज गेंदबाजी मजबूत करनी है. साथ में अच्छे all-rounders भी जोड़ने हैं. अगर टीम ऐसा कर पाती है तो फिर उम्मीदें फैंस की और ज्यादा बढ़ जाएंगी. लेकिन अगर खिलाड़ी चेन्नई अपने साथ नहीं जोड़ पाए तो पिछले सीजन जैसा हाल हो सकता है. आईपीएल 2023 चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए आखरी आईपीएल होने जा रहा है. इसके बाद धोनी (Dhoni) हमें पीली जर्सी में मैदान पर नजर नहीं आएंगे. इसलिए धोनी की पूरी कोशिश है कि यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बार फिर से आईपीएल (IPL 2023) की ट्रॉफी दिलावाई जाए.

ipl 2023 auction live ipl 2023 Most Expensive Players Kane Williamson release ipl 2023 ipl 2023 auction live streaming Kane Williamson ipl 2023 ipl 2023 released player list ipl 2023 rcb retention list ipl-2023 IPL 2023 Indian Premier League 2023
      
Advertisment