IPL 2025: आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं धोनी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

IPL 2025: आईपीएल 2025 का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है. आइए जानते हैं क्यों यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है.

IPL 2025: आईपीएल 2025 का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है. आइए जानते हैं क्यों यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है.

author-image
Anurag Tiwari
एडिट
New Update
Dhoni may retire after IPL 2025 you will be surprised to know the reason

IPL 2025: आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं धोनी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप Photograph: (Social Media)

IPL 2025: आईपीएल का अगला सीजन यानी 2025 आने में अभी तीन महीने बाकी हैं, लेकिन फैंस अभी से इसकी बातें करने लगे हैं. हाल ही में हुए मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी कई नए और पुराने खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर हो रही है. क्या यह सीजन धोनी का आखरी सीजन होगा?

Advertisment

धोनी का आखिरी सीजन?

ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2025 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है. धोनी अब 43 साल के हो गए हैं, और 2026 तक उनकी उम्र 44 साल हो जाएगी. बढ़ती उम्र और फिटनेस के कारण उनके लिए खेलना मुश्किल हो सकता है. 2024 के सीजन में धोनी ने घुटने की चोट की वजह से निचले क्रम पर बल्लेबाजी की थी. ऐसे में फैंस को लगता है कि धोनी आईपीएल 2025 के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.

2024 में छोड़ी कप्तानी

पिछले सीजन यानी 2024 में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी. उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया था. हालांकि, उस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई, और फैंस को धोनी की कप्तानी की कमी खली. 2025 में भी ऋतुराज गायकवाड़ ही टीम की कप्तानी करेंगे.

धोनी का IPL करियर

धोनी का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 264 मैच खेले हैं और 5243 रन बनाए हैं. उनका औसत 39 और स्ट्राइक रेट 137 का है. धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं, और उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा है. सबसे खास बात यह है कि धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाया है.

IPL 2025 

आईपीएल 2025 की शुरुआत 14 मार्च से हो सकती है. धोनी के फैंस इस सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है. फैंस धोनी को मैदान पर एक बार फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए एक प मोटीवेशन हैं.

ये भी पढ़ें: Pat Cummins: 'मुझे बताया क्या करना है...' भारत को हराकर पैट कमिंस ने इस खास शख्स को दिया पूरा क्रेडिट

ये भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने मेलबर्न में किया कमाल, शतक से चूके तो क्या, बना गए सबसे बड़ा रिकॉर्ड

MS Dhoni IPL 2025 ms-dhoni-retirement IPL NEWS HINDI ms dhoni retirement news IPL 2025 news
      
Advertisment