IPL 2025: 200 के स्ट्राइक रेट से विजय हजारे ट्रॉफी में रन बना रहा दिल्ली कैपिटल्स के 50 लाख वाला खिलाड़ी, खुशी से झूम रही होगी DC

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का एक खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचा रहा है. इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 50 लाख में खरीदा है.

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का एक खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचा रहा है. इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 50 लाख में खरीदा है.

author-image
Roshni Singh
New Update
KARUN NAIR

IPL 2025: 200 के स्ट्राइक रेट से विजय हजारे ट्रॉफी में रन बना रहा दिल्ली कैपिटल्स के 50 लाख वाला खिलाड़ी (Social Media)

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले खिलाड़ी इस वक्त मैदान पर धमाल मचा रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली कैपिटल्स का एक खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रहा है. इस खिलाड़ी ने अब तक टूर्नामेंट में 5 शतक जड़ चुका है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि करुण नायर हैं.

Advertisment

IPL 2025 से पहले करुण नायर का धमाल

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने करुण नायर को 50 लाख में खरीदा था. करुण नायर इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं. इस टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में उन्होंने विदर्भ के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ तूफानी पारी खेली. करुण नायर 44 गेंदों पर 88 रनों की नाबाद पारी खेली.इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले.  उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उनका बैटिंग औसत 752 पर पहुंच गया है.

ध्रुव शोरे और यश राठौड़ का शतक

महाराष्ट्र के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की शुरुआत अच्छी रही. टीम के दोनों ओपनर ध्रुव शोरे और यश राठौड़ के बीच पहले विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों ने शानदार शतक लगाया. यश राठौर ने 101 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से 116 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं ध्रुव शोरे ने 120 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाए. वहीं जितेश शर्मा ने 33 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली. इस तरह विदर्भ ने 3 विकेट पर 380 रनों का स्कोर खड़ा किया.

विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर

करुण नायर ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में 8 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 7 पारियों में 752 की औसत से 752 रन बना लिए हैं. जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. ऐसे में IPL 2025 से पहले उनका ये फॉर्म देख दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी खुश होगी.

यह भी पढ़ें:  Champions Trophy 2025 से पहले टीम इंडिया को मिला नया कोच, इंग्लैंड सीरीज से संभालेंगे जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: CSK ने जिसे सिर्फ 20 लाख में खरीदा, उसने लगाया तमतमाता हुआ शतक

 

delhi-capitals cricket news in hindi IPL 2025 ipl-news-in-hindi Karun Nair Vijay Hazare Trophy
      
Advertisment