logo-image

IPL 2022 : दिल्ली के लिए खुशखबरी, पंत को मिल गया अपना 'हथियार'

IPL 2022 : उम्मींद है कि ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) के बाद और भी ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं.

Updated on: 30 Mar 2022, 07:33 PM

नई दिल्ली :

IPL 2022 : आईपीएल 2022 की शुरुआत हो चुकी है. शानदार शुरुआत इस लीग की हुई है. आज बेंगलुरु और कोलकाता (RCB vs KKR) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस बार आईपीएल से पहले ये देखा गया है कि कई टीमों के खिलाड़ी या तो चोटिल हो गए हैं या फिर बायो बबल की वजह से अपना नाम वापिस ले लिया है. इसमें बड़ी-बड़ी टीमें शामिल हैं. चेन्नई (CSK) हो या फिर मुंबई (MI) हो या फिर हैदराबाद की टीम हो या दिल्ली कैपिटल्स (DC). हर कोई टीम परेशान हैं. लेकिन इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. जिसे सुनकर ऋषभ पंत बहुत खुश हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें - IPL 2022 : कोहली अब वो कारनामा करेंगे जो अभी तक नहीं कर पाए, क्या जानते हैं आप!

दरअसल खबर ये है कि ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) दिल्ली कैपिटल्स के लिए पाकिस्तान का दौरा बीच में छोड़कर भारत आ रहे हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) टीम के साथ जुड़ जाते हैं तो यकीन मानिए ये दिल्ली का अहम हथियार साबित हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें - IPL 2022 : Kohli ने खोला डिविलियर्स का राज, बोले उस दिन बहुत दुःख हुआ! 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) को दिल्ली की टीम ने अपने साथ 6.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था. उम्मींद है कि ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ( Mitchell Marsh) के बाद और भी ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं. डेविड वार्नर और एरोन फिंच 10 अप्रैल के बाद टीम के साथ आ सकते हैं.