IPL 2025: BCCI ने अक्षर पटेल को दी सजा, मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद ठोका जुर्माना

DC vs MI IPL 2025: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा. वही इस हार के बाद DC के कप्तान अक्षर पटेल पर जुर्माना लगा दिया गया है.

DC vs MI IPL 2025: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा. वही इस हार के बाद DC के कप्तान अक्षर पटेल पर जुर्माना लगा दिया गया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Axar Patel

IPL 2025: BCCI ने अक्षर पटेल को दी सजा, मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद ठोका जुर्माना (Social Media)

DC vs MI IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मैच में 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट पर 205 रन बनाए थे. इसके बाद दिल्ली के लिए करुण नायर ने 89 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बाद ऐसा लगा कि दिल्ली इस मैच को जीत लेगी, लेकिन फिर आखिरी में 19वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के 3 बल्लेबाज रनआउट हो गए, जिसके बाद दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रनों पर सिमट गई. इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक और झटका लगा है. दरअसल कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर की वजह से जुर्माना लगा है.

Advertisment

अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार सीजन में पहली बार किसी भी टीम के स्लो ओवर रेट का उल्लंघन करने पर उस टीम के कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगाया जाता है. अक्षर का मौजूदा सीजन में स्लो ओवर रेट का ये पहला अपराध है, इसलिए उनपर सिर्फ 12 लाख का जुर्माना लगा है.

करुण नायर की 89 रनों की पारी DC को नहीं दिला सकी जीत

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 205 रन बनाए. इस दौरान रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि रयान रिकेल्टन ने 25 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में 40 और तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 59 रनों की तूफानी पारी खेली. 

206 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही. जैक फ्रैजर मैक्गर्क बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.दिल्ली के लिए करुण नायर ने 40 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि अभिषेक पोरेल ने 33 रनों का योगदान दिया, लेकिन DC को जीत नहीं दिला सके. 

IPL Points Table में दूसरे नंबर पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की ये दूसरी जीत है. इस जीत के बाद MI की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन पहली बार मिली है, जिसके बाद DC अब 8 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: क्या आईपीएल नियम का उल्लंघन कर रहे थे हार्दिक पांड्या? DC vs MI मैच में अंपायर ने क्यों चेक किया बैट

यह भी पढ़ें:  DC vs MI: इधर Live मैच में आपस में भिड़ गए जसप्रीत बुमराह और करुण नायर, उधर Rohit Sharma ले रहे थे मजे, Video वायरल

IPL 2025 bcci delhi-capitals axar patel DC vs MI Indian Premier League 2025 ipl-news-in-hindi
      
Advertisment