/newsnation/media/media_files/2025/07/23/yashasvi-jaiswal-2025-07-23-16-48-36.jpg)
Yashasvi Jaiswal Photograph: (Social Media)
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बल्ला टूट गया. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्डट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस दौरान टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल का बल्ला क्रिस वोक्स की गेंद लगने से टूट गया.
क्रिस वोक्स की गेंद से टूटा Yashasvi Jaiswal का बल्ला
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ओपनिंग करने उतरी. टीम इंडिया के पारी का 9वां ओवर क्रिस वोक्स करने आए. इस ओवर की पांचवी गेंद को यशस्वी जायसवाल ने डिफेंड करने की कोशिश की. इस दौरान गेंद बल्ले के ऊपरी भाग पर लगी और उसका कलाई टूट गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और यूजर्स कह रहे हैं कि क्रिस वोक्स की गेंद जायसवाल का बल्ला नहीं संभाल पाया.
Bat be like “mujhe kyun toda?” 😭🏏#ENGvIND 👉 4th TEST, DAY 1 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/0VxBWU8ocOpic.twitter.com/q80vIuwqIj
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 23, 2025
New bat for Yashasvi Jaiswal. This one needs a good fixing. pic.twitter.com/pkW3m7v3EK
— Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) July 23, 2025
Yashasvi Jaiswal’s bat couldn’t handle the heat from Chris Woakes! pic.twitter.com/je0jIaje0u
— Nadeem (@cricupdatesonX) July 23, 2025
केएल राहुल-जायसवाल के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
इस मैच की बात करें तो पहले दिन के पहले सेशन में 18 ओवर का खेल हो चुका है. टीम इंडिया ने पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 52 रन बना लिया है. यशस्वी जायसवाल 18 रन और केएल राहुल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
चौथे टेस्ट मैच के लिए भारत-इंग्लैंड की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11:यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रविंद्रजडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीतबुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुलकम्बोज.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैकक्राउली, बेनडकेट, ओलीपोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेनस्टोक्स (कप्तान), जेमीस्मिथ, ब्रायडनकार्स, क्रिसवोक्स, लियामडॉसन, जोफ्राआर्चर.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मैनचेस्टर में दूसरी बार किसी भारतीय खिलाड़ी का हुआ है टेस्ट डेब्यू, अनिल कुंबले ने खेला था यहां पहला मैच
यह भी पढ़ें: Jason Sangha Double Century: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने ठोका दोहरा शतक, महज इतनी गेंदों पर किया ये कारनामा