/newsnation/media/media_files/2025/09/30/women-world-cup-2025-schedule-live-telecast-2025-09-30-11-15-20.jpg)
Women World Cup 2025: एक क्लिक में जानिए शेड्यूल, प्राइज मनी और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Photograph: (Source - Google/Internet)
Women World Cup 2025: आज यानि 30 सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत होने वाली है. भारत और श्रीलंका इस संस्करण के मेजबान हैं ऐसे में टूर्नामेंट की शुरुआत भी इन्हीं दोनों टीमों के मुकाबले से होने जा रही है. गुवाहाटी के मैदान में पहला मैच भारतीय समय के अनुसार 3 बजे शुरू होगा. भारत के कुल 4 शहरों में महिला वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं श्रीलंका के कोलंबो में भी मैचों का आयोजन होगा. भारत-श्रीलंका समेत कुल 8 टीमें टूर्नामेंट में शामिल हैं. इस टूर्नामेंट के शेड्यूल, प्राइज मनी और स्ट्रीमिंग डिटेल्स इस लेख में दी गई है.
31 मैच, 8 टीम
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में सभी मैच खेले जाएंगे. टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेंगी. फिर 2 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा.
प्राइज मनी
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी भारतीय करन्सी में 123 करोड़ से भी ज्यादा है. पिछली बार के मुकाबले अबकी बार प्राइज मनी में 300 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है. हालांकि जीतने वाली टीम को 40 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. रनर-अप के लिए 20 करोड़ तय किए गए हैं. सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीमों को 10-10 करोड़. 5वें और छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 6 करोड़, तो 7वें और 8वें पायदान पर रहने वाली टीम को लगभग 2.50 करोड़ रुपये मिलेंगे.
भारत के 4 तो श्रीलंका के एक शहर में होंगे मैच
असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम - गुवाहटी
डीवाई पाटिल स्टेडियम - नवी मुंबई
होल्कर स्टेडियम - इंदौर
वीडीसीए स्टेडियम - विशाखापट्नम
आर प्रेमदासा स्टेडियम - कोलंबो
कहां देख सकते हैं लाइव ?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास महिला वर्ल्ड कप 2025 के प्रसारण अधिकार है. यानि आप स्टार नेटवर्क और जियो-हॉटस्टार पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.
महिला वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल
| दिनांक | दिन | मैच | स्थान |
|---|---|---|---|
| 30 सितंबर | मंगलवार | भारत बनाम श्रीलंका | गुवाहाटी |
| 1 अक्टूबर | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | इंदौर |
| 2 अक्टूबर | गुरुवार | बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 3 अक्टूबर | शुक्रवार | इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका | गुवाहाटी |
| 4 अक्टूबर | शनिवार | श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया | कोलंबो |
| 5 अक्टूबर | रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 6 अक्टूबर | सोमवार | न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका | इंदौर |
| 7 अक्टूबर | मंगलवार | बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड | गुवाहाटी |
| 8 अक्टूबर | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 9 अक्टूबर | गुरुवार | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | विशाखापट्नम |
| 10 अक्टूबर | शुक्रवार | बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड | गुवाहाटी |
| 11 अक्टूबर | शनिवार | श्रीलंका बनाम इंग्लैंड | कोलंबो |
| 12 अक्टूबर | रविवार | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | विशाखापट्नम |
| 13 अक्टूबर | सोमवार | बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका | विशाखापट्नम |
| 14 अक्टूबर | मंगलवार | श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड | कोलंबो |
| 15 अक्टूबर | बुधवार | इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 16 अक्टूबर | गुरुवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | विशाखापट्नम |
| 17 अक्टूबर | शुक्रवार | श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका | कोलंबो |
| 18 अक्टूबर | शनिवार | न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 19 अक्टूबर | रविवार | भारत बनाम इंग्लैंड | इंदौर |
| 20 अक्टूबर | सोमवार | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | नवी मुंबई |
| 21 अक्टूबर | मंगलवार | पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका | कोलंबो |
| 22 अक्टूबर | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड | इंदौर |
| 23 अक्टूबर | गुरुवार | भारत बनाम न्यूजीलैंड | नवी मुंबई |
| 24 अक्टूबर | शुक्रवार | श्रीलंका बनाम पाकिस्तान | कोलंबो |
| 25 अक्टूबर | शनिवार | ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका | इंदौर |
| 26 अक्टूबर | रविवार | इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड | विशाखापट्नम |
| 26 अक्टूबर | रविवार | भारत बनाम बांग्लादेश | नवी मुंबई |
| 29 अक्टूबर | बुधवार | सेमीफाइनल 1 | |
| 30 अक्टूबर | गुरुवार | सेमीफाइनल 2 | |
| 2 नवंबर | रविवार | फाइनल |
यह भी पढ़ें - आज होगी ACC की मीटिंग, मोहसिन नकवी पर एक्शन की तैयारी में BCCI, राजीव शुक्ला होंगे शामिल
यह भी पढ़ें - हार्दिक पंड्या को लेकर आई बुरी खबर, इतने दिन तक क्रिकेट से रहना होगा दूर, मिस कर सकते हैं अहम सीरीज
यह भी पढ़ें - "इस बेशर्म आदमी को तो", ट्रॉफी लेकर भागने वाले मोहसिन नकवी की पाकिस्तान में किरकिरी, इमरान खान ने लगाई फटकार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us