विराट कोहली से लेकर आयुष म्हात्रे तक... जानिए भारत को अंडर-19 वर्ल्डकप जिताने वाले सभी कप्तानों के नाम

आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारत ने 6वीं बार अंडर-19 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. आइए जानते हैं इससे पहले कौन से 5 भारतीय कप्तानों ने इस पर कब्जा किया है.

आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारत ने 6वीं बार अंडर-19 विश्वकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. आइए जानते हैं इससे पहले कौन से 5 भारतीय कप्तानों ने इस पर कब्जा किया है.

author-image
Mohit Kumar
New Update
विराट कोहली से लेकर आयुष म्हात्रे तक... जानिए भारत को अंडर-19 वर्ल्डकप जिताने वाले सभी कप्तानों के नाम

विराट कोहली से लेकर आयुष म्हात्रे तक... जानिए भारत को अंडर-19 वर्ल्डकप जिताने वाले सभी कप्तानों के नाम Photograph: (Image Source - ICC/BCCI)

U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे ने भारतीय क्रिकेट टीम को अंडर-19 विश्वकप 2026 का चैंपियन बनाकर एक खास सूची में अपना नाम दर्ज कर लिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए फाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की ताबड़तोड़ पारी के दम पर अंडर-19 विश्वकप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 411 रन बनाया. जिसके जवाब में इंग्लैंड 311 रनों पर सिमट कर रह गई. यह भारत की 6वीं अंडर-19 वर्ल्डकप ट्रॉफी है, आइए जानते हैं इससे पहले कौन से 5 भारतीय कप्तानों ने इस पर कब्जा किया है. 

Advertisment

मोहम्मद कैफ 

साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला अंडर-19 विश्वकप अपने नाम किया था.फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी थी. लंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने मात्र 40.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया था. युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. 

विराट कोहली 

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली की शुरुआत भी अंडर-19 विश्वकप से हुई थी. साल 2008 में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लूइस नियम के अनुसार 12 रन से धूल चटाई थी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन का लक्ष्य दिया था, वहीं प्रोटियाज टीम 25 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 103 रन बना पाई थी. 

यह भी पढ़ें - Vaibhav Suryavanshi Century: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का गजब कारनामा, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

उन्मुक्त चंद 

साल 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर खिताब जीता था. खिताबी मुकाबले में उन्मुक्त ने खुद कप्तानी पारी खेली थी. उन्होंने 111 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिए गए 226 रन के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया था. टीम इंडिया ने 4 विकेट शेष रहते ही जीत की दहलीज पार कर ली थी. 

पृथ्वी शॉ 

पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2018 में अंडर-19 विश्वकप की ट्रॉफी कब्जे में की थी. न्यूज़ीलैंड की सरजमीं पर खेले गए टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और भारत की फाइनल में भिड़ंत हुई थी. इस बार मनजोत कालरा ने 102 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से बनाए गए 216 रन के लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान  पर ही हासिल कर लिया था. 

यश ढुल 

अंडर-19 विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम की 5वीं जीत यश ढुल की कप्तानी में आई थी. साल 2022 में हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल में भी इंग्लैंड सामने थी. इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना डाल थे. दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को 506 रन बनाने  के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था. 

यह भी पढ़ें - IND-U19 vs ENG U-19: टीम इंडिया ने फाइनल में 411 रन जड़कर बनाए 2 महारिकॉर्ड, 3 साल बाद दोहराया ये करिश्मा

U19 World Cup 2026
Advertisment