Vaibhav Suryavanshi Century: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का गजब कारनामा, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

अंडर-19 विश्वकप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला जा रहा है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच को वैभव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए याद किया जाने वाला है

अंडर-19 विश्वकप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला जा रहा है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच को वैभव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए याद किया जाने वाला है

author-image
Mohit Kumar
New Update
Vaibhav Suryavanshi Century: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का गजब कारनामा, क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा

Vaibhav Suryavanshi Century: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का गजब कारनामा, क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा Photograph: (Image Source - BCCI)

Vaibhav Suryavanshi Century: 14 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब मैदान पर उतरते हैं रिकॉर्ड्स की किताब को हिला कर रख देते हैं. आज यानि 6 फरवरी को अंडर-19 विश्वकप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला जा रहा है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच को वैभव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए याद किया जाने वाला है. उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली. साथ ही ऐसा कारनामा कर दिखाया जो क्रिकेट के इतिहास में अबतक नहीं हुआ. 

Advertisment

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास 

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी अब किसी भी आईसीसी फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने 15 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली. ऐसा कर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलीसा हीली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने वनडे विश्वकप फाइनल मे 170 रन की पारी खेली थी.

इस सूची में तीसरे स्थान पर ट्रेविस हेड हैं, उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ 163 रन बनाए थे. चौथे पायदान पर एडम गिलक्रिस्ट का नाम है उन्होंने श्रीलंका के सामने वनडे विश्वकप में 149 रन बनाए. 5वें नंबर पर सौरव गांगुली काबिज हैं, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने 117 रन की पारी खेली थी. 

यह भी पढ़ें - भारत को बड़ा झटका, हर्षित राणा T20 World Cup 2026 से हुआ बाहर, जानिए कौन लेगा उनकी जगह

ICC फाइनल में खेली गई सबसे बड़ी पारियां 

प्रारूप / टूर्नामेंटखिलाड़ी (टीम)स्कोरमैचवर्ष
अंडर-19 विश्वकपवैभव सूर्यवंशी (भारत)175भारत बनाम इंग्लैंड2026
महिला वनडे विश्व कपएलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)170ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड2022
पुरुष वनडे विश्व कपएडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)149ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका2007
पुरुष चैंपियंस ट्रॉफीसौरव गांगुली (भारत)117भारत बनाम न्यूज़ीलैंड2000
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)163ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत2023

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया 

वैभव सूर्यवंशी की पारी के दम पर अंडर-19 विश्वकप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है. कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए. अब क्रीज पर वेदांत त्रिवेदी  और विहान मल्होत्रा मौजूद हैं. दोनों ने क्रमश: 27 और 26 रन बना लिए हैं. खबर लिखने तक टीम इंडिया ने 33 ओवर के भीतर 3 विकेट के नुकसान पर 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें - Vaibhav Suryavanshi ने लगाया तूफानी शतक, फाइनल में सेंचुरी ठोकने वाले बने तीसरे भारतीय, तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड

vaibhav suryavanshi
Advertisment