/newsnation/media/media_files/2026/02/04/vaibhav-suryavanshi-2026-02-04-17-53-26.jpg)
Vaibhav Suryavanshi Photograph: (X/BCCI)
Vaibhav Suryavanshi: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने नाम का डंका दुनिया भर में बजा दिया है. उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल शतक ठोककर सभी को हैरान कर दिया है. इस सेंचुरी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं. तो आज हम आपको वैभव के उन सभी रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी की और मात्र 55 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. उन्होंने 55 बॉल में 8 चौके और 8 छक्कों के साथ 181.81 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ अपना शतक पूरा किया. इससे पहले उन्होंने 32 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे किए थे. इस शतक के साथ ही वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.
इस मैच में वैभव ने 80 बॉल में 15 चौके और 15 छक्कों के साथ 175 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा. वो मैनी लम्सडेन के 26वें ओवर की तीसरी बॉल पर थॉमस रेव को कैच थमा बैठे और पवेलियन लौट गए.
𝗛.𝗨.𝗡.𝗗.𝗥.𝗘.𝗗 💯
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Cometh the hour, cometh Vaibhav Sooryavanshi 👏
He smashes a 55-ball century in the #U19WorldCup Final 🫡
Updates ▶️ https://t.co/hisult7mtvpic.twitter.com/vNZY4ZoLJ3
वैभव सूर्यवंशी ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स
वैभव सूर्यवंशी U19 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे और सबसे कम उम्र के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही वो ओवरऑल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं.
U19 WC फाइनल में शतक लगाने वाले बैटर
- 155* - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ENG, हरारे, 2026
- 111* - उन्मुक्त चंद (IND) बनाम AUS, टाउन्सविले, 2012
- 108 - ब्रेट विलियम्स (AUS) बनाम PAK, एडिलेड, 1988
- 107 - स्टीफन पीटर्स (ENG) बनाम NZ, जोहान्सबर्ग, 1998
- 101* - मनजोत कालरा (IND) बनाम AUS, माउंट माउंगानुई, 2018
- 100* - जाराड बर्क (AUS) बनाम SA, लिंकन, 2002
इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे कम गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 55 बॉल में शतक लगाया, जबकि उनसे पहले विल मलाज्जुक ऑस्ट्रेलिया के लिए 51 गेंदों में शतक लगा चुके हैं.
सबसे तेज U19 WC शतक (खेली गई गेंदों के हिसाब से)
- 51 - विल मलाज्ज़ुक (AUS) बनाम जापान, विंडहोक, 2026
- 55 - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ENG, हरारे, 2026
- 63 - कासिम अकरम (PAK) बनाम SL, नॉर्थ साउंड, 2022
- 65 - बेन मेयस (ENG) बनाम SCOT, हरारे, 2026
- 69 - राज बावा (IND) बनाम युगांडा, तारूबा, 2022
मैच का अब तक का हाल
इस मैच में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. भारत के लिए पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने की थी. जॉर्ज 9 रन बनाकर चले गए. इसके बाद आयुष म्हात्रे 50 रन बनाकर आउट हुए. इस समय तक टीम इंडिया ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं. इस समय सूर्वशंवी 165 रन बनाकर खेल रहे हैं.
A strong start in the final as Vaibhav Sooryavanshi gets to a 32-ball 5️⃣0️⃣ 👏
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
He also brings up a 50-run partnership with captain Ayush Mhatre 👌
India U19 are 89/1 after 11 overs.
Updates ▶️ https://t.co/hisult7mtv#U19WorldCuppic.twitter.com/DKly0D04T4
ये भी पढ़ें :भारत को बड़ा झटका, हर्षित राणा T20 World Cup 2026 से हुआ बाहर, जानिए कौन लेगा उनकी जगह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us