भारत को बड़ा नुकसान, हर्षित राणा T20 World Cup 2026 से हुआ बाहर, जानिए कौन लेगा उनकी जगह

T20 World Cup 2026: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है. हर्षित राणा चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह कौन लेगा ये बड़ा सवाल है.

T20 World Cup 2026: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है. हर्षित राणा चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब उनकी जगह कौन लेगा ये बड़ा सवाल है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Harshit Rana

Harshit Rana Photograph: (ANI)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. हर्षित का वर्ल्ड कप से ठीक एक दिन पहले स्क्वाड से बाहर होना टीम इंडिया के साथ-साथ उनके फैंस के लिए बड़ा झटका है. हर्षित की जगह कौन लेगा इसका अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. 

Advertisment

हर्षित राणा को कब, कहां और कैसे लगी चोट

आपको बता दें कि हर्षित राणा को 4 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी. इस चोट की कीमत उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर होकर उठानी पड़ी है. 

इस मैच में बॉलिंग करते समय हर्षित राणा चोटिल हो गए. हर्षित ने 1 ओवर डाला, इसके बाद उनके घुटने में परेशानी हुई. वो दो बार अपने रनअप में रुके इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ गया. उनकी चोट गंभीर थी और अब वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.

कौन लेगा भारतीय स्क्वाड में हर्षित राणा की जगह

अब टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज ले सकते हैं. सिराज का हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गेंद के साथ धमाल मचाया है. इस समय वो रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद की टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं. मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए सिर्फ 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 14 विकेट हासिल किए हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान लेगा यू-टर्न? क्या होगा IND vs PAK का मैच, दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Siraj Harshit Rana T20 world Cup 2026
Advertisment