/newsnation/media/media_files/2026/01/24/ind-vs-pak-2026-01-24-09-49-20.jpg)
IND vs PAK Photograph: (ANI)
IND vs PAK: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रही है. वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला था. इस मैच में पाकिस्तान सरकार ने खेलने से मना कर दिया है, जबकि पाकिस्तान वर्ल्ड कप में भाग लेने जा रही है. वो सिर्फ भारत से मैच नहीं खेलेगी. इस सब के बीच पाकिस्तान के भारत के साथ मैच खेलने और पाक सरकार के यू-टर्न लेने पर दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है.
दिग्गज ने भारत-पाकिस्तान मैच में दिया बड़ा बयान
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले मैच पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच के बॉयकॉट विवाद पर बड़ी बात बोली है. आइए उन्होंने क्या कहा है आपको विस्तार से बताते हैं.
इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, 'ग्रुप स्टेज में आपको कोई चैलेंज नहीं दिखेगा. पाकिस्तान ने इंडिया के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है, लेकिन वह यू-टर्न अब कभी भी हो सकता है. अगर वे यू-टर्न लेते भी हैं, तो क्या वे हमें चैलेंज दे पाएंगे?.
इरफान ने आगे कहा कि, 'अगर आप पिछले वर्ल्ड कप या इंडिया और पाकिस्तान के बीच पिछले मैचों को देखें, तो ऐसा नहीं लगता कि पाकिस्तान इंडिया को चैलेंज कर सकता है. एक या दो बार नहीं, इंडिया ने 2025 एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराया है. इंडिया का उन पर पूरा दबदबा है'.
भारत-पाक मैच नहीं होने पर श्रीलंका को होगा भारी नुकसान
ये मैच श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले था. अब इस मैच के नहीं होने की स्थिति में श्रीलंका को भारी नुकसान उठाना होगा. इस मैच की टिकट बिक गईं है, जिसका पैसा दर्शकों को वापस करना होगा. इसके साथ ही होटल की बुकिंग दर्शकों ने की है. उसका नुकसान भी होगा. इसके साथ ही ब्रॉडकास्टिंग के नुकसान भी श्रीलंका को उठाने होंगे.
ये खबर भी पढ़ें : रवि शास्त्री से टेम्बा बावुमा तक.... ये दिग्गज करेंगे T20 विश्व कप 2026 में कॉमेंट्री, पूरी लिस्ट आ गई सामने
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us