T20 World Cup 2026 : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में सिर्फ एक दिन का समय बाकी है. कल धूम धड़ाके के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्कणर के लिए कमेंट्री पैनल में कौन होगा इसका ऐलान कर दिया गया है. आईसीसी ने उन कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी की है, जिनका इस्तेमाल टी20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन के दौरान किया जाएगा, जो 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका में शुरू होगा. इसमें कई इंटरनेशनल स्टार्स शामिल होंगे.
कौन करेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमेंट्री
इस लिस्ट में मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ और इयान बिशप के नाम हैं, जबकि पूर्व टी20 वर्ल्ड कप विनर एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रैथवेट भी शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी अब अपनी कमेंट्री से एक बार फिर फैंस को दिवाना बनाने के लिए बेताब होंगे.
इन मौजूदा खिलाड़ी में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले कप्तान टेम्बा बावुमा कमेंट्री करते हुए सुनाई देंगे. जबकि 2014 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले एंजेलो मैथ्यूज भी कमेंटेटरों की एक शानदार लिस्ट में शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल टूर्नामेंट के 55 मैचों में किया जाएगा. ये दोनों खिलाड़ी अब खेल के बाद मैदान पर अपनी आवाज का जलवा भी बिखेरेंगे.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट
रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, इयान बिशप, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रैथवेट, इयोन मॉर्गन, वसीम अकरम, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमिज़ राजा, डेल स्टेन, माइकल एथरटन, वकार यूनिस, साइमन डूल, शॉन पोलक, केटी मार्टिन, हर्षा भोगले, म्पुमेलो म्बांगवा, नताली जर्मनोस, डैनी मॉरिसन, एलन विल्किंस, इयान वार्ड, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, अतहर अली खान, कैस नायडू, बाजिद खान, रौनक कपूर, नियाल ओ’ब्रायन। प्रेस्टन मोमसेन, एंड्रयू लियोनार्ड, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज, टेम्बा बावुमा.
ये खबर भी पढ़ें : सिर्फ एक दिन और फिर मचेगा धमाल, जानिए T20 World Cup 2026 की हर छोटी-बड़ी जानकारी
रवि शास्त्री से टेम्बा बावुमा तक.... ये दिग्गज करेंगे T20 विश्व कप 2026 में कॉमेंट्री, पूरी लिस्ट आ गई सामने
T20 World Cup 2026 Commentators List: टी-20 विश्व कप 2026 में कमेंट्री करने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट सामने आ गई है. आइए जानते हैं इस बार कौन-कौन कमेंट्री करने वाला है.

T20 World Cup 2026 Commentators list Photograph: (icc)