IND-U19 vs ENG U-19: टीम इंडिया ने फाइनल में 411 रन जड़कर बनाए 2 महारिकॉर्ड, 3 साल बाद दोहराया ये करिश्मा

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्वकप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बोर्ड पर लगाए हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्वकप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बोर्ड पर लगाए हैं.

author-image
Mohit Kumar
New Update
IND-U19 vs ENG U-19: टीम इंडिया ने फाइनल में 411 रन जड़कर बनाए 2 महारिकॉर्ड, 3 साल बाद दोहराया ये करिश्मा

IND-U19 vs ENG U-19: टीम इंडिया ने फाइनल में 411 रन जड़कर बनाए 2 महारिकॉर्ड, 3 साल बाद दोहराया ये करिश्मा Photograph: (Image Source - BCCI)

IND-U19 vs ENG U-19: आज यानि 6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्वकप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बोर्ड पर लगाए हैं, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन कि विस्फोटक पारी खेली. फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों के इस दमदार प्रदर्शन से 2 बड़े रिकॉर्ड टूट गए हैं. एक ऐसा  कारनामा भी हुआ जो टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में कभी नहीं हुआ. 

Advertisment

नॉक-आउट में 400 रन बनाने वाली पहली टीम 

इंग्लैंड के गेंदबाजों की क्लास लगाकर भारतीय टीम अंडर-19 विश्वकप के इतिहास में नॉक-आउट स्टेज पर 400 रन का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले भी सर्वाधिक स्कोर का कीर्तिमान भी भारत के हिस्से में ही था. साल 2016 में नामीबिया के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए थे. इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 96 गेंदों में 111 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. 

यह भी पढ़ें - T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: भारत-यूएसए मैच से पहले ये सितारे मचाएंगे ओपनिंग सेरेमनी में धमाल, जानें डिटेल्स

अंडर-19 विश्वकप में सबसे ज्यादा 400+ स्कोर 

भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा 3 बार 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले साल 2004 में स्कॉटलैंड क् खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाए थे. शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 155 रन का योगदान दिया था, रॉबिन उथप्पा ने उनका साथ देते हुए 97 रन की पारी खेल थी. इसके बाद साल 2022 में उगांडा के खिलाफ भारत ने 405 रन बनाए, इस मुकाबले में राज अंगद बावा और अंगकृष रघुवंशी ने क्रमश: 162 और 144 रन जड़े. 

वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी 

इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने किसी भी गेंदबाज पर रहम नहीं खाया.  उन्होंने 80 गेंदों का सामना कर 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और इतने ही छक्के देखने को मिले. वह किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बलेबाज बन गए हैं. 25.3 ओवर पर वैभव का विकेट गिरा, तब तक टीम इंडिया का  स्कोर 250 पहुंच गया था. वहीं अगले 25 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 161 रन जोड़े. 

यह भी पढ़ें - Vaibhav Suryavanshi Century: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का गजब कारनामा, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

U19 World Cup 2026
Advertisment