T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: भारत-यूएसए मैच से पहले ये सितारे मचाएंगे ओपनिंग सेरेमनी में धमाल, जानें डिटेल्स

T20 World Cup 2026 Opening Ceremony : भारत और यूएसए के मैच से पहले मुंबई में ओपनिंग सेरेमनी में कौन से बड़े सितारे धमाल मचाने वाले हैं, आइए इस बारे में जानते हैं.

T20 World Cup 2026 Opening Ceremony : भारत और यूएसए के मैच से पहले मुंबई में ओपनिंग सेरेमनी में कौन से बड़े सितारे धमाल मचाने वाले हैं, आइए इस बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (instagram/Sri lanka)

T20 World Cup 2026 Opening Ceremony : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच यूएसए के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शानिवार को खेलने वाली है. ये मैच भारत में टी20 वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच होगा. इस मैच से पहले फैंस को धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी देखने के लिए मिलने वाली है. तो आइए कौन-कौन से सितार भारत और यूएसए के मैच से पहले मैदान पर ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरने वाले हैं. आइए इस बारे में जानते हैं. 

Advertisment

ओपनिंग सेरेमनी में ये सितारे मचाएंगे धमाल

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऋषभ शर्मा, शिवमणि, बादशाह और नोरा फतेही अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे, ऋषभ शर्मा और शिवमणि का एक जबरदस्त म्यूजिकल मेडली दिल की धड़कनें बढ़ा देगा, इससे पहले कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी एक जेटपैक परफॉर्मर के साथ स्टेडियम में शानदार तरीके से पहुंचेगी.

शाह और रोहित करेंगे ट्रॉफी का स्वागत

चमचमाती आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का आईसीसी चेयरमैन जय शाह और भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हीरो की तरह स्वागत करेंगे. उनके साथ हर मुकाबला करने वाले देश को रिप्रेजेंट करने वाले 20 युवा एंबेसडर भी होंगे, जो मिलकर टूर्नामेंट को ऑफिशियली लॉन्च करेंगे.

फैंस से मैदान में जल्द पहुंचने की अपील

ओपनिंग सेरेमनी में सिर्फ मैच के टिकट होल्डर ही आ पाएंगे और फैंस को जोर देकर कहा गया है कि वे जल्दी पहुंचें ताकि वे इस यादगार शो का कोई भी हिस्सा मिस न करें. ओपनिंग सेरेमनी से टूर्नामेंट के 10वें एडिशन की शुरुआत होगी, जिसका बेसब्री से इंतजार था. 

यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा. 20 टीमें, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है, 55 मैचों में मुकाबला करेंगी और इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने नाम करने का मौका पाएंगी.

ये भी पढ़ें :पाकिस्तान लेगा यू-टर्न? क्या होगा IND vs PAK का मैच, दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

Nora Fatehi opening-ceremony T20 world Cup 2026
Advertisment