PAK vs USA: यूएसए ने जीता टॉस, पाकिस्तान पहले करेगा बैटिंग, दोनों की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव

PAK vs USA: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान और यूएसए दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है.

PAK vs USA: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान और यूएसए दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है.

author-image
Roshni Singh
New Update
PAK vs USA

PAK vs USA Photograph: (Image Source - ICC)

PAK vs USA: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जा रहा है. यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. जबकि यूएसए ने भी अपने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं.

Advertisment

USA की प्लेइंग 11 में हुआ 2 बदलाव

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला पर यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने कहा, "लगता है कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है और हवा भी लगातार चल रही है. एक बार टारगेट पता चल जाएगा, तो इसका पीछा करना आसान हो जाएगा." USA की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ है. अली खान और सैतेजा मुक्कमल्ला प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह एहसान आदिल और शयान जहांगीर को मौका मिला है. 

सलमान आगा ने पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में बदलाव की पुष्टि की

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बताया की टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. सलमान मिर्जा की जगह उस्मान तारिक को मौका मिला है. पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, पिछले कुछ महीनों से बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है. हम बस इसे जारी रखना चाहते हैं. इस मैच में बाबर आजम पर सबकी नजरें रहने वाली है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: मेजबान श्रीलंका को लगा बहुत बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हुआ स्टार खिलाड़ी

यूएसए की प्लेइंग 11: एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर.

यह भी पढ़ें:  NZ vs UAE: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दर्ज किया 10 विकेट से जीत, टिम सीफर्ट और फिन एलन का धमाल

Babar azam PAK vs USA
Advertisment