T20 World Cup 2026: मेजबान श्रीलंका को लगा बहुत बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हुआ स्टार खिलाड़ी

Wanindu Hasaranga: मेजबान श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के स्टार ऑलराउंड वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं.

Wanindu Hasaranga: मेजबान श्रीलंका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के स्टार ऑलराउंड वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं.

author-image
Roshni Singh
New Update
Wanindu Hasaranga

Wanindu Hasaranga (X/ICC)

Wanindu Hasaranga Ruled Out: श्रीलंका क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआत में ही बहुत बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के स्टार ऑलराउंड वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. बता दें कि हसरंगा चोटिल थे, लेकिन फिर भी पहला मैच खेले थे और शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि हसरंगा T20 World Cup 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

Advertisment

वानिंदु हसरंगा हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर

वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग इंजरी की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन फिर भी वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरे थे. इस मैच में श्रीलंका ने 20 रनों से जीत हासिल किया. इस जीत के सबसे बड़े हीरो वानिंदु हसरंगा ही रहे. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

हालांकि पूरे मैच में वानिंदु हसरंगा दर्द में दिखे, जिसके बाद से इस बात की संभावना थी कि वो टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. अब खबर आई है कि हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जल्द ही इसका अधिकारिक ऐलान कर सकता है.

वानिंदु हसरंगा का बाहर होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका

वानिंदु हसरंगा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना मेजबान श्रीलंका के लिए 440 वोल्ट के झटके से कम नहीं है. वो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान देते हैं. हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. जबकि ओवरऑल दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप में 20 मैचों में खेलते हुए 40 विकेट चटका चुके हैं. उनके आगे सिर्फ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लिए हैं. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NAM: दिल्ली मैच में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, ध्वस्त होगा आर अश्विन का रिकॉर्ड

T20 world Cup 2026 Wanindu Hasaranga
Advertisment