IND vs NAM: दिल्ली मैच में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, ध्वस्त होगा आर अश्विन का रिकॉर्ड

IND vs NAM: भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में इतिहास रच सकते हैं. उनके पास आर अश्विन को पीछे छोड़ने का मौका है.

IND vs NAM: भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में इतिहास रच सकते हैं. उनके पास आर अश्विन को पीछे छोड़ने का मौका है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Arshdeep Singh

Arshdeep Singh Photograph: (ANI)

IND vs NAM: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया था. भारत ने USA को हराया था. अब दूसरे मैच में भारत का सामना नामीबिया से होगा. भारत और नामीबिया के बीच यह मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका है. हालांकि उसके लिए अर्शदीप सिंह को कमाल करना होगा. 

Advertisment

अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका

अर्शदीप सिंह के पास रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. अर्शदीप नामीबिया के खिलाफ मैच में 4 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. अर्शदीप सिंह अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 15 मैचों में खेलते हुए 29 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वहीं आर अश्विन टी20 वर्ल्ड कप में 24 मैचों में कुल 32 विकेट चटकाए थे. 

दिल्ली मैच में अर्शदीप सिंह कर सकते हैं कमाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में USA के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. ऐसे में दिल्ली में भी अर्शदीप से टीम इंडिया और फैंस को ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इस मैच वो 4 विकेट लेते ही अश्विन को पीछे छोड़ देंगे और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे. 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • रविचंद्रन अश्विन - 32
  • अर्शदीप सिंह - 29
  • जसप्रीत बुमराह - 26
  • हार्दिक पंड्या - 24
  • रवींद्र जडेजा - 22

टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं अर्शदीप सिंह

बता दें कि अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 77 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 120 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस दौरान 51 रन देकर 5 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है. वहीं 107 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें:  ICC का खौफ, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया फोन, 10 दिनों के भीतर कैसे घुटने पर आया पाकिस्तान, यहां जानिए पूरी कहानी

T20 world Cup 2026 Arshdeep Singh
Advertisment