ICC का खौफ, श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया फोन, 10 दिनों के भीतर कैसे घुटने पर आया पाकिस्तान, यहां जानिए पूरी कहानी

IND vs PAK: टी20 वर्ल्डकप 2026 में अब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना तय हो चुका है. 10 दिन के भीतर पाकिस्तान सरकार ने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है

IND vs PAK: टी20 वर्ल्डकप 2026 में अब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना तय हो चुका है. 10 दिन के भीतर पाकिस्तान सरकार ने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है

author-image
Mohit Kumar
New Update
ICC का डर, श्रीलंका के राष्ट्रपति की एंट्री, 10 दिनों के भीतर कैसे घुटने पर आया पाकिस्तान, यहां पूरी कहानी

ICC का डर, श्रीलंका के राष्ट्रपति की एंट्री, 10 दिनों के भीतर कैसे घुटने पर आया पाकिस्तान, यहां पूरी कहानी Photograph: (Image Source - ICC)

IND vs PAK: टी20 वर्ल्डकप 2026 में अब भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना तय हो चुका है. 10 दिन के भीतर पाकिस्तान सरकार ने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है.  9 फरवरी को आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की त्रिकोणिय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है. पूरे घटनाक्रम में श्रीलंका की भी अहम भूमिका मानी जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि 1 फरवरी को बहिष्कार का ऐलान करने वाला पाकिस्तान कैसे घुटनों पर आ गया. 

Advertisment

बांग्लादेश की अपील से बदला माहौल 

पाकिस्तान ने कहा था कि वह बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने से नाखुश है और उनके समर्थन में टीम इंडिया के खिलाफ 15 फरवरी को मुकाबला नहीं खेलेगा. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अपील ने ही उनको फैसला बदलने पर मजबूर किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मीटिंग में बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम मौजूद थे और उन्होंने पीसीबी से भारत-पाकिस्तान का बहिष्कार नहीं करने को कहा. उन्होंने विश्व क्रिकेट के हितों की रक्षा के लिए ऐसी सलाह दी. 

यह भी पढ़ें - IND vs PAK: 15 फरवरी को खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच, Pakistan सरकार ने किया कंफर्म

श्रीलंका के राष्ट्रपति की एंट्री 

भारत और पाकिस्तान मुकाबले का विवाद रोकने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने भी अपनी ओर से बड़ी भूमिका निभाई है. जानकारी के अनुसार उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को फोन कर बॉयकॉट वापस लेने की अपील की. इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी मोहसिन नकवी से इसी मामले को लेकर बातचीत की थी, क्योंकि भारत-पाक मुकाबला नहीं होता तो श्रीलंका के टूरिज्म और गेट मनी को भारी नुकसान होता. 

आईसीसी ने बांग्लादेश पर नहीं लिया एक्शन 

आईसीसी ने पूरे विवाद को खत्म करने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी तरह का एक्शन लेने से मना कर दिया है. काउंसिल ने साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्डकप 2026 से उनके बाहर होने पर किसी तरह का प्रतिबंध या दंड नहीं लगाया जाएगा. आईसीसी का कहना है की उनकी नीयत दंड देने की नहीं बल्कि समाधान निकालने की होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भविष्य में बांग्लादेश को बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी भी मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें - SA vs CAN: लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी, साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ आगाज, कनाडा को 57 रनों से हराया

T20 world Cup 2026
Advertisment