SA vs CAN: लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी, साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ आगाज, कनाडा को 57 रनों से हराया

SA vs CAN: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में कनाडा को 57 रनों से हरा दिया है. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट लिए.

SA vs CAN: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में कनाडा को 57 रनों से हरा दिया है. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट लिए.

author-image
Roshni Singh
New Update
SA vs CAN

SA vs CAN Photograph: (X/ Proteas Men)

SA vs CAN: साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से हराया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में कनाडा की टीम 8 विकेट पर 156 रन ही बना सकी. कनाडा के लिए नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली. जबकि साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट लिए.

Advertisment

नवनीत धालीवाल ने सिर्फ कनाडा के लिए लगाए अर्धशतक

साउथ अफ्रीका के दिए 214 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी कनाडा की शुरुआत खराब रही थी. कनाडा ने 45 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. टीम के लिए नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौका और एक छक्का लगाया.

हर्ष ठाकर ने 29 गेंद पर 33 रन बनाए. जबकि युवराज समरा ने 12 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा कनाडा का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका और 20 ओवर्स में 8 विकेट पर कनाडा की टीम 156 रन ही बना सकी.

लुंगी एनगिडी ने लिए 4 विकेट

साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट चटकाए. मार्को यानसेन ने 2 विकेट लिए. जबकि कॉर्बिन बॉश और कगिसो रबाडा को 1-1 सफलता मिली. 

साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने लगाया अर्धशतक

एडेन मार्करम ने इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. मार्करम ने 32 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौका और एक छक्का निकला. वहीं डेविड मिलर ने 23 गेंदों पर 39 रनों की बनाकर नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 छक्का लगाया. जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 19 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए, जिसमें 2 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा क्विंटन डी कॉक 25 रन और रयान रिकेल्टन 23 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें:  BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हुआ ऐलान, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन, A+ ग्रेड खत्म, देखें पूरी लिस्ट

Aiden Markram Lungi Ngidi
Advertisment