BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हुआ ऐलान, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन, A+ ग्रेड खत्म, देखें पूरी लिस्ट

BCCI Central Contracts List: बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है.

BCCI Central Contracts List: बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Virat Kohli Rohit Sharma

Virat Kohli Rohit Sharma

BCCI Central Contracts List: बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. इस कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नुकसान हुआ है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन हुआ है. रोहित-विराट का A+ ग्रेड खत्म कर दिया गया है. उन्हें अब ग्रेड-बी में डाल दिया गया है. 

Advertisment

BCCI ने A+ कैटेगरी को किया समाप्त

BCCI ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A+ कैटेगरी को खत्म करने का फैसला किया है. दरअसल इस कैटेगरी में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है, जो तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, लेकिन अब खिलाड़ी बिजी शेड्यूल की वजह से तीनों फॉर्मेट नहीं खेल पाते हैं. ऐसे में BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से A+ कैटेगरी को हटाने का फैसला किया है. 

अब बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सबसे बड़ी कैटेगरी ए है. इस कैटेगरी में कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंड रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है. 

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26

A-कैटेगरी - शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

B कैटेगरी- रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

C कैटेगरी: अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़.

भारतीय खिलाड़ियों को कितनी मिलेगी सैलरी

बता दें कि BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पहले ग्रेड A+ वाले खिलाड़ियों की सलाना सैलरी 7 करोड़ मिलती थी, लेकिन अब यह कैटेगरी खत्म कर दिया गया है. अब ग्रेड-A वालों को 5 करोड़, ग्रेड-B वालों को 3 करोड़ और ग्रेड-C वालों को एक करोड़ की सलाना सैलरी मिलेगी. 

महिला खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26

ग्रेड-A: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा

ग्रेड-B: रेणुका सिंह, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा

ग्रेड-C: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा, तेजल हसब्निस.

BCCI central contracts Virat Kohli Rohit Sharma
Advertisment