IND vs PAK: 15 फरवरी को खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच, Pakistan सरकार ने किया कंफर्म

IND vs PAK: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है. यानी अब 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी.

IND vs PAK: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है. यानी अब 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर आखिरी फैसला आ गया है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने के अपने फैसले से यू-टर्न लिया है. यानी अब तय शेड्यूल के मुताबिक 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में भिड़ेंगी. 

Advertisment

भारत और पाकिस्तान के मैच पर लगी आखिरी मुहर

भारत और पाकिस्तान के मैच मैच पर अब मुहर लग गई है. सोमवार को पूरे दिन इसे लेकर आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश अधिकारियों के बीच बातचीत जारी रही. बांग्लादेश ने पाकिस्तान से भारत के साथ मैच खेलने का अनुरोध किया. पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरने का निर्देश दिया है. 

बांग्लादेश पर कोई एक्शन नहीं लेगा आईसीसी

इतना ही नहीं ICC, PCB और BCB के बीच हुई इस मीटिंग के बाद बांग्लादेश पर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने पर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. उनपर कोई बैन नहीं लगेगा और ना ही पेनाल्टी लगाई जाएगी. यानी बांग्लादेश के रेवेन्यू में कोई कटौती नहीं होगी. आईसीसी ने यह भी कहा है कि बांग्लादेश को किसी ICC इवेंट की मेजबानी भी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:  BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हुआ ऐलान, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन, A+ ग्रेड खत्म, देखें पूरी लिस्ट

India vs Pakistan IND vs PAK
Advertisment