/newsnation/media/media_files/2026/02/10/finn-allen-tim-seifert-2026-02-10-18-02-47.jpg)
Finn Allen, Tim Seifert Photograph: (X/ICC)
NZ vs UAE: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार 10 विकेट से जीत हासिल किया है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से करारी शिकस्त दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 6 विकेट पर 173 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 15.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. कीवी टीम के दोनों ओपनर टिम सीफर्ट और फिन एलन ने ये ऐतिहासिक जीत दिलाई है.
टिम सीफर्ट और फिन एलन ने UAE गेंदबाजों की जमकर की पिटाई
USA के दिए 174 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट और फिन एलन ने कमाल की शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने छक्के-चौकों की खूब बारिश की और बेहद ही आसानी से रन बनाए. दोनों ने UAE गेंदबाजों को जमकर धुनाई की और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाकर नाबाद लौटे.
टिम सीफर्ट और फिन एलन ने जड़ा शानदार अर्धशतक
टिम सीफर्ट ने सिर्फ 42 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौका और 3 छक्का निकला. टिम सीफर्ट ने 211 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. वहीं फिन एलन ने 50 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौका और 5 छक्का शामिल रहा.
A classy half-century from Finn Allen against UAE has New Zealand cruising towards a win in Chennai👊
— ICC (@ICC) February 10, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 2026!
📝: https://t.co/5NVVxOjcFvpic.twitter.com/XcwA3zazKB
A quick-fire half-century from Tim Seifert has put New Zealand in a commanding position against UAE 💪
— ICC (@ICC) February 10, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 2026.
📝: https://t.co/5NVVxOjcFvpic.twitter.com/eraF0JUfdB
ऐसी रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 6 विकेट पर 173 रनों का स्कोर बनाया. UAE के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं अलीशान शराफू 47 गेंद पर 55 रन बनाए, जिसमें 5 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. मयंक कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया. वहीं न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 2 विकेट लिए. जबकि मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: NZ vs UAE: मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर पकड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट कैच, देखें वीडियो
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us