NZ vs UAE: मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर पकड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बेस्ट कैच, देखें वीडियो

Mark Chapman Catch: UAE के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर एक अविश्वासनीय और अद्भूत कैच पकड़ा और अलीशान शराफू को पवेलियन भेजा.

Mark Chapman Catch: UAE के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने मिलकर एक अविश्वासनीय और अद्भूत कैच पकड़ा और अलीशान शराफू को पवेलियन भेजा.

author-image
Roshni Singh
New Update
Mark Chapman Catch

Mark Chapman Catch

Mark Chapman Catch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सबसे बेहतरीन और अविश्वासनीय कैचों में कई खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज करा लिया है. अब इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल की जोड़ी भी शामिल हो गई हैं. UAE के खिलाफ चेन्नई में खेली जा रही मैच में मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने अलीशान शराफू का बाउंड्री पर एक अविश्वासनीय और अद्भूत कैच लपका, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisment

मार्क चैपमैन ने अलीशान शराफू का पड़ा शानदार कैच

UAE की पारी का 15वां ओवर कप्तान मिचेल सैंटनर लेकर आए. ओवर की तीसरी गेंद पर अलीशान शराफू ने बड़ा शॉट खेला. गेंद बाउंड्री के बाहर जा रही थी, लेकिन तभी मार्क चैपमैन ने हवा में छलांग लगाई और गेंद को पकड़ा. उन्होंने बिना पैर टच किए हवा में ही गेंद को बाउंड्री के पास खड़े डेरिल मिशेल की ओर फेंका और उन्होंने कैच को पूरा कर लिया. इस तरह अलीशान शराफू पवेलियन लौटे. मार्क चैपमैन के इस अविश्वासनीय और अद्भूत कैच को देखकर सभी हैरान रह गए. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बेहतरीन कैच में से एक माना जा रहा है.

ऐसी रही UAE की साझेदारी

यूएई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 6 विकेट पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया. अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 174 रन बनाने होंगे. UAE के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम ने 45 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला.

वहीं अलीशान शराफू 47 गेंद पर 55 रन बनाए, जिसमें 5 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. मयंक कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया. वहीं न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 2 विकेट लिए. जबकि मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी को 1-1 सफलता मिली. 

यह भी पढ़ें:  IND vs NAM: दिल्ली मैच में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, ध्वस्त होगा आर अश्विन का रिकॉर्ड

Daryl Mitchell Mark Chapman
Advertisment