WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका से हारकर वेस्टइंडीज को नेट रनरेट में हुआ बड़ा नुकसान, फिर भी कम नहीं हुई भारत की टेंशन

T20 World Cup 2026, WI vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में ग्रुप-1 का पॉइंट्स टेबल एक ऐसी गुत्थी बन गया है जो सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को मात देकर तगड़ा नुकसान पहुंचाया है.

T20 World Cup 2026, WI vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में ग्रुप-1 का पॉइंट्स टेबल एक ऐसी गुत्थी बन गया है जो सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को मात देकर तगड़ा नुकसान पहुंचाया है.

author-image
Mohit Kumar
New Update
WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका से हारकर वेस्टइंडीज को नेट रनरेट में हुआ बड़ा नुकसान, फिर भी कम नहीं हुई भारत की टेंशन

WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका से हारकर वेस्टइंडीज को नेट रनरेट में हुआ बड़ा नुकसान, फिर भी कम नहीं हुई भारत की टेंशन Photograph: (Image Source - AFP)

T20 World Cup 2026, WI vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में ग्रुप-1 का पॉइंट्स टेबल एक ऐसी गुत्थी बन गया है जो सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, भारत और जिम्बाब्वे से बने इस ग्रुप में अभी तक कोई भी टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है. आज यानि गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज  को 9 विकेटों से मात दी है, इसके बाद कैरबियाई टीम के नेट रनरेट को नुकसान पहुंचा है. लेकिन टीम इंडिया की परेशानी कम नहीं हुई है. 

Advertisment

वेस्टइंडीज को हुआ तगड़ा नुकसान 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज का नेट रनरेट 5.34 था जो अब हार के बाद गिरकर 1.79 हो गया है. यानि कैरिबियाई टीम को 3.60 का नुकसान उठाना पड़ा है. भारतीय टीम का नेट रनरेट -3.80 है, यानि अब सेमीफाइनल में जगह पुख्ता करने के लिए भारत को अगले 2 मैच के 4 पॉइंट्स हर हाल में अपने नाम करने हैं. 

ग्रुप-1 का पॉइंट्स टेबल 

क्रमटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1दक्षिण अफ्रीका2204+2.890
2वेस्टइंडीज2112+1.791
3भारत 1010-3.800
4जिम्बाब्वे1010-5.350

यह भी पढ़ें - WI vs SA: रोमारियो शेफर्ड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज ने 6 बार किया ये कारनामा, हर बार Romario Shepherd शामिल

9 विकेट से जीता दक्षिण अफ्रीका 

बात की जाए मुकाबले की तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एडन मारक्रम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. कगीसो रबाडा (2) और लुंगी एंगीडी (3) की घातक गेंदबाजी के चलते विंडीज टीम ने 83 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. फिर जेसन होल्डर (49) और रोमारियो (52) ने 89 रन की साझेदारी कर कैरिबियाई टीम को 176 के स्कोर पर पहुंचाया. इसके जवाब में मारक्रम ने 82 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली. उनका साथ निभाते हुए क्विंटन डिकॉक और रयान रिकल्टन ने क्रमश: 47 और 45 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 9 विकेट शेष रहते जीत अपने नाम की. 

भारत और जिम्बाब्वे की भी भिड़ंत 

इसके साथ ही आपको बता दें कि चेन्नई में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला भी शुरू हो चुका है. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम की प्लेइंग एलेवन में 2 बदलाव हुए हैं. जिसके तहत संजू सैमसन ने रिंकू सिंह को रिप्लेस किया है. जबकि अक्षर पटेल ने वाशिंगटन सुंदर की जगह ली है. 

यह भी पढ़ें - IPL 2026 से पहले डबल हुई KKR की टेंशन, एक हुआ बैन, अब दूसरे ने एक ओवर में लुटा दिए 36 रन

T20 world Cup 2026
Advertisment