IPL 2026 से पहले डबल हुई KKR की टेंशन, एक हुआ बैन, अब दूसरे ने एक ओवर में लुटा दिए 36 रन

Umran Malik: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टेंशन बढ़ती जा रही है. मुस्तफिजुर रहमान बैन हो चुके हैं. वहीं हर्षित राणा और मथिसा पथिराना चोटिल हैं. अब एक गेंदबाज खुब रन लुटा रहा है.

Umran Malik: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टेंशन बढ़ती जा रही है. मुस्तफिजुर रहमान बैन हो चुके हैं. वहीं हर्षित राणा और मथिसा पथिराना चोटिल हैं. अब एक गेंदबाज खुब रन लुटा रहा है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Umran Malik

Umran Malik Photograph: (AFP)

T20 World Cup 2026 खत्म होते ही आईपीएल 2026 की चर्चाएं शुरू हो जाएगी. सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, लेकिन IPL 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टेंशन बढ़ती जा रही है. भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक, जो आईपीएल 2026 में केकेआर के हिस्सा हैं, वो सीजन शुरू होने से पहले ही रन लुटा रहे हैं. उन्होंने डीवाई पाटिल कप में सिर्फ 2 ओवर में कुल 59 रन लुटा दिए हैं. 

Advertisment

उमरान मलिक ने एक ओवर में लुटाए 36 रन

उमरान मलिक अपना घरेलू क्रिकेट जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हैं. उनकी टीम इस वक्त रणजी ट्रॉफी का फाइनल कर्नाटक के खिलाफ खेल रही हैं, लेकिन मलिक टीम का हिस्सा नहीं है. वो इस वक्त डीवाई पाटिल कप में टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेल रहे हैं. मुंबई कस्टम्स के खिलाफ इस मैच में उमरान मलिक काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में कुल 23 रन लुटा दिए. बल्लेबाजों ने उनके इस ओवर में कुल 3 छक्के और एक चौका जड़ दिया. इसके बाद उमरान मलिक ने एक ओवर में 36 रन लुटा दिए. यह ओवर 10 गेंदों का था. इस ओवर में उन्होंने 3 नो बॉल और एक वाइड बॉल दिए थे. 

उमरान मलिक के पास लाइन और लेंथ की समस्या

उमरान मलिक ने आईपीएल से सुर्खियां बटोरी थी. तब वो आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे, उमरान को भारतीय टीम के भविष्य का स्टार गेंदबाज कहा जा रहा था, लेकिन उनके पास लाइन और लेंथ की की समस्या है, जिसकी वजह से वो काफी महंगे साबित होते हैं. उन्हें टीम इंडिया में शुरुआत में तो मौका मिला, लेकिन काफी रन लुटाने की वजह से ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. उमरान लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. 

KKR को IPL 2026 से पहले लग चुके हैं कई झटके

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइजर्स को कई झटके लग चुके हैं. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान बैन हो गए. वहीं टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और मथिसा पथिराना चोटिल हैं. अब उमरान मलिक को महंगा साबित होते हुए देख KKR की टेंशन बढ़ गई होगी.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल से पहले भारतीय फैंस को मिली खुशखबरी, अब हाथ नहीं लगेगी निराशा

umran malik
Advertisment