/newsnation/media/media_files/2026/02/26/t20-world-cup-2026-2026-02-26-13-48-58.jpg)
T20 World Cup 2026 Photograph: (AFP)
T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इन दिनों आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट का सफर अब खत्म होने की कगार पर आ पहुंचा है. सुपर-8 के कुछ मैचों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे. उससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इस खुशखबरी के साथ ही भारतीय फैंस के हाथ अब निराशा नहीं लगेगी. ये पूरा मामला क्या है आइए हम आपको बताते हैं.
भारतीय क्रिकेट फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी श्रीलंका के साथ मिलकर की. श्रीलंका को संयुक्त मेजबान इसलिए बनाया गया क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत आने और वर्ल्ड कप के मैच खेलने से मना कर दिया था. ऐसे पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में कराए जा रहे थे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में 4 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल मैच का वेन्यू फाइनल नहीं किया गया था. ऐसे ही फाइनल के लिए भी वेन्यू फाइनल नहीं किया गया था. इन दो मैचों के लिए वेन्यू फिलेक्सिवल रखा गया था. सेमीफाइनल 1 के लिए कोलकाता और कोलंबो को रखा गया था, जबकि फाइनल के लिए अहमदाबाद और कोलंबो को रखा गया था.
ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती तो उसके मैच कोलंबो में होते. इसके साथ ही श्रीलंका सह-मेजबान था ऐसे में वो अगर सेमीफाइनल में पहुंची और उसके सामने सेमीफाइनल में भारत नहीं होता तो उस स्थिति में भी सेमीफाइनल -1 कोलंबों में कराया जाता.
अब श्रीलंका क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से बाहर हो गए गई है. वहीं न्यूजीलैंड की श्रीलंका की जीत के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी लगभग सेमीफाइनल से बाहर हो गई है. ऐसे में साफ हो गया है कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच अब श्रीलंका में नहीं बल्कि भारत में होंगे.
पूर्व भारतीय क्रिकेट ने किया पोस्ट
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य मुनाफ पटेल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, तो इतना पक्का हो गया कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच इंडिया में हो रहे हैं'.
So itna pakka to ho hi gaya,
— Munaf Patel (@munafpa99881129) February 26, 2026
Semi final or Final India main ho rahi he#T20WorldCup
पाकिस्तान और श्रीलंका के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल मैच और फाइनल मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं. हालांकि पाकिस्तान की उम्मीदें अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. न्यूजीलैंड को इंग्लैंड बुरी तरह हार दे और वो श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज कर ले तो अभी भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है, लेकिन ऐसा होना अब मुश्किल नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें : IND vs ZIM: जिम्बाब्वे का ये खिलाड़ी भारत पर पड़ेगा भारी, नहीं निकाला तोड़ तो सेमीफाइनल की उम्मीद जाएगी टूट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us